रुद्रपुर: HIV+ लुटेरी दुल्हन को लेकर जारी हुआ अलर्ट

रुद्रपुर: HIV+  लुटेरी दुल्हन को लेकर जारी हुआ अलर्ट

रुद्रपुर, अमृत विचार। पश्चिमी यूपी की जेल में बंद एचआईवी पॉजिटिव लुटेरी दुल्हन को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और सीएमओ ने अलर्ट जारी करते हुए महिला के संपर्क में आने वाले लोगों से गोपनीय तरीके से सरकारी एचआईवी जांच केंद्र में आकर एचआईवी की जांच कराने का आदेश जारी किया है। पता चला है कि लुटेरी दुल्हन के संपर्क में आने वाले जिले के तीन लोगों को एआरटी में डालकर उपचार शुरू कर दिया है।

बताते चलें कि पश्चिमी यूपी की जेल में बंद किच्छा की रहने वाली एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर खून की जांच की गई, तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि लुटेरी दुल्हन के नाम से विख्यात महिला एचआईवी पॉजिटिव है और कई लोगों से शारीरिक संबंध बना चुकी है।

रिपोर्ट आते ही पश्चिमी यूपी के जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी ऊधमसिंह नगर स्वास्थ्य विभाग को दी। जिस पर विचार विमर्श करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने अपील की है कि मामला संज्ञान में आते ही जब एचआईवी पॉजिटिव महिला से पूछताछ की,तो तीन लोगों के नाम सामने आए है। जो कि अपने ही जनपद के है।

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड सैंपल की जांच की,तो पाया कि तीनों व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है। जिसके बाद तीनों को एआरटी मूड पर रखते हुए इलाज शुरू कर दिया है। इसके अलावा सीएमओ ने उन लोगों से आग्रह किया है कि वह सरकारी एचआईवी जांच केंद्र में जा कर गोपनीय तरीके से अपनी जांच करवा सकते है और यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। तो ऐसे लोग दूसरों से अपना संपर्क कर ना छोड़ दे। साथ ही एआरटी की दिशा में अपना उपचार शुरू कर दे। ताकि समय रहते एचआईवी बीमारी को बढ़ने से रोका जा स के।

पांच शादी कर चुकी है एचआईवी पॉजिटिव दुल्हन
पश्चिमी यूपी की जेल में बंद एचआईवी पॉजिटिव निकली आरोपी महिला पांच लोगों से शादी कर लाखों के जेवरात लूट चु की है। पश्चिमी यूपी में झांसा देकर लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के बाद यह चौकाने वाली बात सामने आई। पूछताछ में आरोपी महिला का कहना है कि वह अपने नेटवर्क के माध्यम से ऐसे लोगों को चिह्नित करती थी।

जो आर्थिक स्थिति से बेहद मजबूत होते है और शादी करने के बाद वह शारीरिक संबंध बनाने के बाद रातों रात जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। यहीं कारण है कि सारी घटनाएं उसने पश्चिमी यूपी में जाकर की और ऊधमसिंह नगर में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया।

जब बिगड़ी तबीयत,तो चौक का प्रशासन
पश्चिमी यूपी की जेल में बंद लुटेरी दुल्हन के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात उस वक्त सामने आई। जब अचानक जेल में बंद आरोपी महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और 15 दिसंबर 2023 को जेल प्रशासन ने ब्लड सैंपल लिए। जब जांच रिपोर्ट आई,तो आरोपी महिला पॉजिटिव निकली। जिसके बाद जेल प्रशासन ने एहतियातन महिला को दूसरी सेल में रख दिया और एआरटी के तहत उपचार भी शुरू कर दिया है।

जून माह में छोटी बहन की हो चुकी है मौत
किच्छा की रहने वाली लुटेरी दुल्हन का नशे और ऊंचे शौक की खातिर बर्बाद हो गया है। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद जहां उसकी छोटी बहन नशे की लती बन गई। वहीं आरोपी महिला ने दुल्हन बनकर लूटना शुरू कर दिया। ऐशो आराम की जिंदगी की सोच रखने वाली लुटेरी दुल्हन जहां अब मौत आने का इंतजार कर रही है। वहीं उसकी छोटी बहन की जून माह 2 024 में नशे की ज्यादा डोज लेने के कारण मृत अवस्था में मिली।

पति ने छोड़ा,तो बना लिया नेटवर्क
किच्छा की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2012 के बीच वहीं के रहने वाले एक युवक से हुई थी,लेकिन घरेलू कलह होने के कारण दाम्पत्य जीवन ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया। पति को छोड़ने के बाद ही उसने अपना नेटवर्क बनाया। गिरोह के सभी सदस्य यूपी के रहने वाले है। जो यूपी में ऐसे लोगों को चिह्नित करते थे। जिनकी शादी नहीं होती थी। इसके बाद गिरोह के लोग रिश्तेदार बनकर रिश्ता कराते थे और लुटेरी दुल्हन लूट की घटना को अंजाम दे डाल ती थी।