मुरादाबाद: गोलीबारी के मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हे को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

 मुरादाबाद: गोलीबारी के मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हे को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंडापांडे थाना क्षेत्र में गोलीबारी के मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हे को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पिता ,पुत्र एक हफ्ते से वांछित चल रहे थे। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। 

26 जून को मुस्लिम ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक महिला का अपहरण करने की कोशिश की थी। परिवार के विरोध करने पर मां-बाप और पुत्र पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था। गोली लगने से घटना में तीनों घायल हो गए थे। इसके बाद मुस्लिम अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। 

बुधवार देर रात आरोपी मूंडापांडे थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छपरा मोड़ पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बाद में पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते समय दोनों के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया है कि मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुस्लिम पर 50 हजार वहीं उसके पिता नन्हे पर 25 हजार का इनाम है। उन्होंने बताया है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि 29 जून को पुलिस ने घटना में शामिल दो अज्ञात आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना के तीन दिन बाद ही आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था।

 

 

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी: निराश्रित महिला के लिए DM ने खोला योजनाओं का पिटारा, बच्चों को भी मिलेगा लाभ
ब्रिटेन में दूसरी बार सांसद बने कानपुर के नवेंदु मिश्र...लेबर पार्टी से चुनाव जीतकर दूसरी बार पहुंचे सदन, परिवार में खुशी
यूपी के सरकारी स्कूलों में पहली सुधार के लिए योगी सरकार लाई नई योजना, अब इस व्यवस्था से सुधरेगी शैक्षिक गुणवत्ता
देहरादून: कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी दरकने से हैदराबाद निवासी दो लोगों की मौत
अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 38 यात्री घायल 
Special News Unnao: अब पौधरोपण के साथ सीड बाल से उगाए जाएंगे पौधे...काफी कम खर्च आएगा, ऐसे होता है तैयार