Sonakshi Wedding: शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

Sonakshi Wedding: शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

मुंबई। अभिनेता जहीर इकबाल और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रविवार को परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। सोनाक्षी (37) और जहीर (35) ने अपने परिवारों की मौजूदगी में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की। नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में शादी की खबर साझा की।

युगल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आज से सात साल पहले 23.06.2017 को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके खूबसूरत रूप में देखा था और बस तय कर लिया था कि साथ रहेंगे। इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं और आज यह हम दोनों को इस क्षण तक ले आया है। हमारे दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं।"

नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी' में सोनाक्षी की सह-कलाकार रहीं अदिति राव हैदरी अपने मंगेतर अभिनेता सिद्धार्थ के साथ समारोह में शामिल हुईं। सोनाक्षी-जहीर के वैवाहिक कार्यक्रम में हुमा कुरैशी ने भी शिरकत की।

ये भी पढ़ें- '48 घंटे के भीतर कार्रवाई...', अनुपम खेर ने चोरों की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस को दिया धन्यवाद