आज का राशिफल। 23 जून, 2024

आज का राशिफल। 23 जून, 2024

मेष

आज आप सामयिक विषयों पर चर्चाओं में शामिल रहेंगे तथा लोगों के सामने आप एक परिपक्व व्यक्ति के रूप में सामने आएंगे। रुके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष

आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। पुराना अनुभव आपके लिए हितकारी होगा। अनावश्यक धन खर्च होने से आप थोड़े नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी रहेगी।

मिथुन

आज व्यापार में भी अपेक्षित प्रगति देखने को मिलेगी। मन में कई दिनों से जो शंका थी, उसका समाधान हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करेंगे।

कर्क

आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। आपको सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में आपका प्रभाव मजबूत होगा। आपको घुटनों में पीड़ा हो सकती है।

सिंह

आज प्रेम विवाह के विषय में परिवार से सहमति ले सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। नए संबंध बनने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से कई दिनों बाद मिलने का अवसर मिलेगा।

कन्या

आज घर-बाहर तनाव होने की आशंका है। दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। व्यापार में सफलता मिलेगी। चलते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। प्रियजनों का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है।

तुला

आज वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके नए मित्र बन सकते हैं। मन काफी शांत रहेगा और आपकी ऊर्जा बढ़ेगी। आप नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। विरोधी अपने षड्यंत्र में विफल होंगे।

वृश्चिक

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। लोगों से बहुत अपेक्षाएं न रखें। आपकी कार्यशैली में सुधार देखने को मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए दिन उत्तम नहीं है। सहकर्मियों पर विश्वास कम होगा।

धनु

आज व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी नई पॉलिसी में निवेश करने की योजना पर काम कर सकते हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर

आज दिनभर कोई न कोई परेशानी भरा माहौल रहेगा। शाम के समय किसी प्रियजन से चर्चा कर मन शांत होगा। अधीनस्थ लोगों पर ज्यादा निर्भरता न रखें। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। सेहत काफी नरम रहने वाली है।

कुंभ

आज दूसरों की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेमी जन को मनाने के लिए कोई उपहार देने का विचार कर सकते हैं। आपका आत्मबल और ऊर्जा स्तर बढ़ेगा। प्रियजनों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं।

मीन

आज भूमि-भवन से जुड़े मामले अटक सकते हैं। करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। घर के माहौल को शांत रखने की कोशिश करें। कार्यों में ज्यादा व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी आपसे अतिरिक्त देखभाल की अपेक्षा रखेगा।