आज का राशिफल। 21 जून, 2024

आज का राशिफल। 21 जून, 2024

मेष

आज छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ अपने लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी में नियंत्रण रखना होगा। ई-मेल और अन्य दस्तावेजों पर सावधानी पूर्वक जांचकर ही प्रतिक्रिया दें।

वृष

आज पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। विवाहेतर संबंधों को लेकर सचेत रहें। व्यापार में कुछ नवाचारी प्रयोग कर सकते हैं। स्वजनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन

आज अनावश्यक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध लोगों की भावनाएं भड़का सकते हैं। व्यवसाय में आपको क्लाइन्ट्स के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है।

कर्क

आज प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है। आपके द्वारा कही गई कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है। आपको किसी को वचन नहीं देना चाहिए।

सिंह

आज किसी धार्मिक संस्था में दान दक्षिणा कर सकते हैं। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से दिन कुछ खट्टा-मीठा सा रहेगा। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

कन्या

आज मनोरंजन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखें। खान-पान की आदतों में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से होंगे। मित्रों के साथ कहीं दूर की यात्रा का विचार बनाएंगे। 

तुला

आज दिल की बजाय दिमाग से काम करें। अपने काम में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

आज व्यवहार कुशलता के कारण आप कुछ उलझे हुए मामलों को सुलझा सकते हैं। उधार के लेन-देन में आपको लाभ मिलेगा। प्रमोशन में आ रही बाधा दूर होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशन्सा करेंगे।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ संवादहीनता की स्थिति पनप सकती है। जॉब और व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं।

मकर

आज समान विचारधारा वाले लोगों के बीच काफी उत्तम समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी आपकी काफी देखभाल रखेगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा।

कुंभ

आज परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा,किंतु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहें।

मीन

आज आपकी वाणी में सौम्यता परिवार में विशेष सम्मान की दिलाएगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी।