आज का राशिफल। 05 जुलाई, 2024

आज का राशिफल। 05 जुलाई, 2024

मेष

आज किसी बड़े काम के बनने से आप काफी खुश रहेंगे। अविवाहितों को विवाह योग्य अच्छा रिश्ता मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आपको काम में आसानी होगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसा न छोड़े।

वृष

आज कुछ विरोधाभासी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारने का प्रयास करें। विवादित मामलों में बहस से आपको दूरी बनाकर रहना होगा। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।  

मिथुन

आज योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। परिजनों से अपने मन की बात शेयर करेंगे। मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। आप अपने कामों में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।

कर्क

आज सरकारी कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। लीगल मामलों में उलझने की आशंका है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

सिंह

आज परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपकी खुशी होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद जो आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलने की संभावना है।  विदेश यात्रा का योग बन रहे है।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आपका जबरदस्त प्रभाव रहेगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिलने की प्रबल संभावना है। किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे है।

तुला

आज आपको जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। यदि आपने जानकारी रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको मेहनत के साथ भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। जनसंपर्क के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज विरोधियों को आप आसानी से पराजित कर पाएंगे। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता के कारण आपकी प्रशंसा होगी। निवेश की प्लानिंग करने का उचित समय है।

धनु

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें किसी को पार्टनर बनाने के बारे में न सोचे। यदि आपने किसी से पहले धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते है। कर्मचारियों को ज्यादा स्वतंत्रता न दें। ज्यादा लोकप्रिय होने के प्रयास में आप चूक कर सकते हैं। 

मकर

आज आप अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिस कारण आप उसमें कोई बदलाव कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि कोई काम लंबे समय से रुके हुए काम की पूरी होने की संभावना है।  

कुंभ

आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर अत्यधिक भरोसा न करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों की चालों को समझकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो वह आपको फंसाने की कोशिश करेंगे। धन को उधार में देने के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

 

ताजा समाचार

सपा विधायक पूजा पाल के उमरपुर नींवा गांव पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, नर्मदेश्वर शिव मंदि का किया लोकार्पण
पीलीभीत: कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा मगरमच्छ तो मच गया हड़कंप, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
हल्द्वानी: एसटीएच में सर्पदंश से पीड़ित नौ मरीज भर्ती, अब तक 18 मरीज हो चुके भर्ती
हल्द्वानी: Viral Video: पुलिस के सामने से भाग गई महिला तस्कर...
Kannauj: नशेबाजों ने युवक पर चढ़ाई कार, टूटा पैर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर दिल्ली में केस दर्ज...NCW अध्यक्ष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप, जानें मामला