बलरामपुर: चक्रवाती तूफान में मकान के नीचे दबकर महिला की मौत, कई अन्य घायल

टूटकर गिरे बिजली के कई पोल व पेड़, सैकड़ो गांव की बिजली गुल गर्मी से लोग बेहाल

बलरामपुर: चक्रवाती तूफान में मकान के नीचे दबकर महिला की मौत, कई अन्य घायल

बलरामपुर, अमृत विचार। बीते बुधवार मध्य रात्रि आए चक्रवातु तूफान में  मकान के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। दीवाल के नीचे फंसे 10 वर्षीय मासूम को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। बिजली के कई पोल टूट कर गिर गए। कई पेड़ भी टूट कर सड़क पर गिर गए।सैकड़ो गांव की बिजली गुल है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। हल्की बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार गैंसडी क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान से भोजपुर थारू गांव में घर गिरने से 49 वर्षीय महिला बुधना की दबकर मौत हो गई। बुधना के पति पारस गंभीर रूप से घायल हो गए  हैं। जमगढ़वा गांव में दर्जनों सीमेंट व टीन के शेड  धराशाई हो गए। दिवाल गिरने से  10 वर्षीय बालक अमजद 30 मिनट दीवाल के नीचे दबा रहा घर वालों ने उसे सकुशल बाहर निकाला। दर्जनों लोग घर गिरने से घायल हो गए।

63

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों से मिलने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी तुलसीपुर अभय सिंह ने दैवी आपदा के तहत सहायता राशि एवं गरीबो को आवास दिलाने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी ने घर घर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर राजस्व निरीक्षक तहव्वर अली,व हल्का लेखपाल कमलेश यादव को नुक्सान का आकलन करने का निर्देश देते हुए सभी पीड़ित परिवारों को दैवी आपदा निधि से शीघ्र सहायता राशि दिलाने की बात कही।इस अवसर पर नायब तहसीलदार शिवेन्द्र पटेल, लेखपाल विनय कुमार यादव, लेखपाल लल्लू यादव, आदि संबंधित अधिकारियों ने क्षति का आंकलन किया। बिजली के पोल व पेड़ टूटने से करीब 100 गांव की बिजली पूरी तरह से तप हो गई है।

गर्मी में लोग बिजली के लिए परेशान हैं। पेड़ गिरने से कई रास्तों पर घंटा आवागमन भी ठप रहा। बारिश का यह सिलसिला रात में करीब 2 घंटे तक रुक रुक कर पूरे जिले में जारी रहा।बलरामपुर नगर की बिजली भी कई घंटे गुल रही।उतरौला तहसील क्षेत्र में भी तेज हवा व बारिश के चलते लोग परेशान रहे।

53

किसानो में हर्ष की लहर

जिले में सीजन की पहली हल्की बारिश होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। बारिश से सूख रही गन्ने की फसल को संजीवनी मिली है। किसानों ने खरीफ की फसल की तैयारी तेज कर दी है। किसान रामतेज शिवकुमार  गोपाल व फारूक ने बताया कि यह बारिश सभी फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: IAS की गाड़ी से नीली बत्ती उतरनामा पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, एसपी ने दो सब इंस्पेक्टरों को किया लाइनहाजिर