राहुल गांधी का जन्मदिन : मरीजों को बांटे फल और जूते-चप्पला कारीगर को भेंट किया छाता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन,की दीर्घायु की कामना

राहुल गांधी का जन्मदिन : मरीजों को बांटे फल और जूते-चप्पला कारीगर को भेंट किया छाता

प्रतापगढ़ अमृत विचार । सांसद राहुल गांधी की जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे एवं खुले आसमान के नीचे बैठे मोची को बड़ा छाता भेंट किया।

 कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार शाम को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की गई। आंबेडकर चौराहे पर शू मेकर मोची भाइयों को भीषण गर्मी से राहत के लिए बड़ा छाता वितरित किया गया।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नफरत और हिंसा के तूफान में प्रेम और मानवता का दिया जलाकर अडिग खड़े रहने वाले हमारे नेता राहुल गांधी प्रेरणास्रोत हैं।

राहुल गांधी युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए एमएसपी, महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं। पीसीसी सदस्य डा.प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी धैर्य और संकल्प की प्रतिमूर्ति व करुणा एवं दया से संपन्न हैं। इस अवसर पर डा.वीके सिंह, वेदांत तिवारी,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, प्रेम शंकर द्विवेदी, विजय शंकर त्रिपाठी, सलीम उल्ला राइन, रामरतन तिवारी,विवेक त्रिपाठी, मो. इश्तियाक,बेलाल,दिलशाद,अभय किशोर त्रिपाठी, प्रवीण दिवेदी,फतेह बहादुर सिंह, अश्वनी उपाध्याय, रवि प्रताप सिंह,भवानी शंकर दुबे,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नफीस खान, फिरोज खान,मनीष पांडेय,आशीष शुक्ला,सुरेश मिश्रा,के.के.शुक्ला, राधेश्याम दूबे,मो.वसीम, विश्वास सिंह, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 यह भी पढ़ें :- लखनऊ: इप्सेफ की सरकार से अपील-कर्मचारियों का न करें ट्रांसफर, कहा- चुनाव में नाराजगी के बाद भी नहीं किया कोई बड़ा आंदोलन