लखीमपुर खीरी: रुपये का प्रलोभन देकर किशोरी से की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस 

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू 

लखीमपुर खीरी: रुपये का प्रलोभन देकर किशोरी से की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस 

लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे युवक ने किशोरी को अकेला पाकर उसे रुपये का प्रलोभन दिया और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि मंगलवार को घर पर वह अकेली थी। गांव का ही एक अवैध शराब बेचने वाला युवक शाम करीब छह बजे उसके घर आया। उसने पहले पिता और माता के बारे में पूछा। किशोरी ने दोनों के बाहर होने की जानकारी दी। इस पर आरोपी उसे 500 रुपये का प्रलोभन देने लगा और उसे दबोच कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर किशोरी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

इस पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकला। देर शाम घर पहुंचे माता-पिता को किशोरी ने पूरी बात बताई। इस पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। बुधवार को परिवार वाले किशोरी को लेकर थाना सिंगाही पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया को पूरी बात बताई और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: कार सवारों ने पीलीभीत की किशोरी को सड़क किनारे फेंका, जांच में जुटी पुलिस