NEET पेपर लीक मामला: सपा और कांग्रेस ने मांगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जलाया पुतला

NEET पेपर लीक मामला: सपा और कांग्रेस ने मांगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जलाया पुतला

गोंडा, अमृत विचार। यूजीसी नेट व नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को सपा व कांग्रेस ने जिले में विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की‌। वहीं कांग्रेस ने भी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कर धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किए जाने की मांग की‌। 

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि जिस तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं के  पेपर लीक हो रहे हैं वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यूजीसी नेट व नीट जैसे परीक्षा भी अब सुरक्षित नहीं रह गयी है‌। देश की सरकार पेपर लीक सरकार है। सिद्धार्थ सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की‌। 

इस मौके पर छात्र सभा महासचिव करन सरदार, सोमनाथ तिवारी, कार्यालय प्रभारी बृजेश यादव, उपाध्यक्ष अल्तमस, हरिओम मिश्रा, बृजलाल, अरविंद, अंकित सम्राट, नरेंद्र यादव, मोनू, कृष्ण देव, रिंकू, दिलीप वर्मा, जीवन लाल वर्मा, विशाल प्रमुख, रोहित, अजय, विशाल तिवारी, राजन यादव आदि लोग मौजूद रहे। 

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी शनिवार को  कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट और नेट की परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग की‌।

ये भी पढ़ें -NEET में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता-अजय राय हिरासत में

ताजा समाचार

Kanpur: चौकी इंचार्ज हटाया गया, सांगा का संग्राम खत्म...आज पुलिस कार्यालय घेरने का किया था ऐलान, कार्यक्रम स्थगित, जानें- पूरा मामला
यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई आवश्यकता नहीं लेकिन विकल्प खुले हैं : व्लादिमीर पुतिन 
हरदोई: पिता की तेरहवीं के दिन पुत्र की करेंट लगने से मौत
लखीमपुर खीरी: निराश्रित महिला के लिए DM ने खोला योजनाओं का पिटारा, बच्चों को भी मिलेगा लाभ
ब्रिटेन में दूसरी बार सांसद बने कानपुर के नवेंदु मिश्र...लेबर पार्टी से चुनाव जीतकर दूसरी बार पहुंचे सदन, परिवार में खुशी
यूपी के सरकारी स्कूलों में पहली बार सुधार के लिए योगी सरकार लाई नई योजना, अब इस व्यवस्था से सुधरेगी शैक्षिक गुणवत्ता