प्रयागराज: घर से खेलने निकला 9वीं का छात्र लापता, छानबीन में जुटी पुलिस

सड़क पर दिखा पैदल, सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो

प्रयागराज: घर से खेलने निकला 9वीं का छात्र लापता, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रयागराज, अमृत विचार। घर से खेलने निकला 9वीं का छात्र अचानक लापता हो गया। 14 साल का छात्र सक्षम अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बेटे का कोई पता नहीं चल सका। घर के समीप सीसीटीवी में सक्षम पैदल जाते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

धूमनगंज थाना अंतर्गत कालिंदीपुरम निवासी दिलीप सिंह का इकलौता बेटा सक्षम 9वीं का छात्र है। उनकी एक बेटी अंशिका भी है। मां नर्मता सिंह के मुताबिक 14 जून शुक्रवार की शाम 5.30 बजे बेटा सक्षम घर के सामने पार्क में खेलने गया था। रात होने पर भी वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद सभी लोगों ने बेटे की तलाश शुरू कर दी। घरवालों ने दोस्तों से पूछा तो उन लोगों ने बताया की वह खेलने ही नहीं आया था। 


इसके बाद परिजन कई रिश्तेदारियों में भी पता करने लगे। बेटे का कोई सुराग न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। परिवार वालों ने कालिंदीपुरम मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा, जिसमे सक्षम पैदल ही तेजी से जाता दिखाई दिया है। एक कैमरे में वह रेलवे स्टेशन के पास भो दिखाई दिया है। 

मां के मुताबिक उसके पास पैसे नहीं थे। वह बाहर जाने के लिए टिकट नहीं ले सकता है। घरवालों पड़ोस में रहने वाले सक्षम के एक दोस्त के पिता पर शक जाहिर किया है। कई दिनों से वह सक्षम को कार में घुमाने ले जाते थे। उसके ऊपर रुपए खर्च कर रहे थे। जब पुलिस ने उनकी शिकायत की गई तो उन्होंने सक्षम को पहचानने से साफ इनकार कर दिया।

उनके बेटे के बारे में सक्षम के दोस्त श्रेयांस के पिता को सारी जानकारी है। वहीं मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई नंबरों को भी सर्विलांस में लगाया गया है। जल्दी ही तलाश कर लिया जायेगा

यह भी पढ़ें:-बहराइच: GST टीम ने दुकानों पर की छापेमारी, स्टॉक में कम मिला समान तो थमाया 40 लाख का कर नोटिस

ताजा समाचार

Kanpur: अपर निदेशक ने शुरू की रोग नियंत्रण अभियान की मॉनिटरिंग; शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट, इस दिन से शुरू होगा दस्तक अभियान...
देहरादून: अब वन उपज की श्रेणी में आएंगे कीड़ाजड़ी और मोरेल मशरूम यानी गुच्छी
कानपुर में हार की समीक्षा...कन्नी काट रही कांग्रेस, अजय राय से मिला अध्यक्ष विरोधी खेमा
हाथरस हादसा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेठी में दिवंगत पुण्य आत्माओं की शान्ति के लिए रखा मौन, दी श्रद्धांजलि
NEET-PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, अब अगस्त में इस दिन दो पालियों में होगी परीक्षा
Kanpur: बारिश से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने तेज की तैयारियां, 54 गांवों की होगी किलेबंदी, बनेंगी 35 बाढ़ चौकियां