Auraiya News: यमुना तट पर हुआ दिव्य यमुना आरती का आयोजन, योगाभ्यास का भी हुआ आयोजन

शरीर व अंतर्मन में योगाभ्यास से नई ऊर्जा के संचार के साथ हुई अपार आनंद की अनुभूति

Auraiya News: यमुना तट पर हुआ दिव्य यमुना आरती का आयोजन, योगाभ्यास का भी हुआ आयोजन

औरैया, अमृत विचार। जिला गंगा समिति, समाजसेवी एक विचित्र पहल सेवा समिति व वन विभाग, औरैया द्वारा संयुक्त रुप से अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को सुबह यमुना तट स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों, घंटा घड़ियाल तथा शंख आदि के साथ यमुना मैया की दिव्य आरती व योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन संपन्न कराया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी तथा राकेश कुमार सिंह प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ने शपथ दिलाने के उपरांत करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना मैया की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत आरती उतारकर उनकी महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी यमुना मैया से प्रार्थना कर अपने व अपने परिवार के सुख-समृद्धि की मनोकामना की। 

जिला गंगा समिति के सदस्य आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि धार्मिक पर्वों पर पावन यमुना नदी में स्नान ध्यान पूजा-अर्चना करने से लोगों के अकाल मृत्यु की आहट से मुक्ति मिलती है, तथा उनके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। आरती कार्यक्रम के बाद यमुना तट पर योगाभ्यास का आयोजन कराया गया।

जिसमें योगाचार्य मिथुन मिश्रा द्वारा प्रार्थना मंत्र व विभिन्न गतिविधियों के साथ योगाभ्यास कराया गया। आयोजन के समापन पर मुख्य अतिथि ने बताया कि दैनिक योग करने से शरीर में नई ऊर्जा के संचार के साथ मन प्रसन्नचित रहता है, अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने से ही लोगों का निरोग व खुशहाल जीवन का सपना साकार हो सकेगा। 

अंत में जिला गंगा समिति के संयोजक राकेश कुमार सिंह ने समाजसेवी संगठन विचित्र पहल व कार्यक्रम में मौजूद लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। समापन पर वन विभाग द्वारा सभी को जलपान कराया गया।                                                                                                            

आयोजन में प्रमुख रूप से वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र सिंह गौतम, साकिव खान उप प्रभागीय वनाधिकारी, धर्मवीर सिंह क्षेत्रीय वनाधिकारी, अंगद सिंह क्षेत्रीय वनाधिकारी बिधूना, डिप्टी रेंजर अजीतमल लक्ष्मीकांत दुबे, गौरव पांडे, चंद्र मोहन सिंह (वन दरोगा), राजकुमार, किरन शर्मा, साक्षी शुक्ला, रूबी शर्मा, ब्रजराज सिंह, योगाभ्यास सहायक शिक्षक प्रशांत अवस्थी, ब्रह्माकुमारी आश्रम के पदाधिकारी गण, महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, आरती दुबे, कंचन पोरवाल, मंगला शुक्ला, दर्शिका पोरवाल, तेज बहादुर वर्मा, कपिल गुप्ता, अविनाश अग्निहोत्री, मनीष पुरवार (हीरु), अनूप बिश्नोई, रामू गुप्ता, हिमांशु दुबे, जूनियर शाखा अनमोल के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, सतीश पोरवाल आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Auraiya: हाईटेंशन लाइन की निकली चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग...आग से सात जानवरों की जिंदा जलकर मौत, नौ झुलसे