Auraiya: तीन बच्चों की हत्या करने वाली मां के चेहरे पर कोई शिकन नहीं...चौथे बेटे का चेहरा दिखाने पर भड़की, बोली- ले जाओ, नहीं तो इसे भी मार दूंगी

औरैया में तीन बच्चों की हत्या करने वाली मां और उसके आशिक को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा

Auraiya: तीन बच्चों की हत्या करने वाली मां के चेहरे पर कोई शिकन नहीं...चौथे बेटे का चेहरा दिखाने पर भड़की, बोली- ले जाओ, नहीं तो इसे भी मार दूंगी

औरैया, अमृत विचार। कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है जो तीन बेटों को मारने के बाद भी चेहरे पर कोई शिकन नहीं। पुलिस ने कातिल मां के साथ ही उसके आशिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब जिंदा बचे चौथे बेटे को उसे दिखाने की कोशिश की तो उसने मुंह फेर लिया और कहा ले जाओ इसे मैं इसे देखना नहीं चाहती, इसे भी मार दूंगी। मां का यह रूप देखकर हर कोई स्तब्ध था तो मन में क्रोध भी था।

फफूंद थानाक्षेत्र के गांव अटा बरूआ निवासी 27 वर्षीय प्रियंका की शादी इटावा के बसरेहर गांव लुहिया निवासी अवनीश से हुई थी। जिससे चार बच्चे है। दो साल पहले पति अवनीश की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद प्रियंका अपने मायके चली आई। कुछ समय बाद वह चचेरे देवर औरैया बनारसी दास निवासी आशीष के साथ पत्नी के रूप में साथ रहने लगी। 

कुछ दिनों से दोनों में विवाद हो रहा था। आशीष सैलून में काम करता था और ज्यादा कमाई नही थी। वह चार बच्चों को रखने को तैयार नहीं था। इस पर दोनों ने चारों बच्चो को मारने की योजना बनाई। गुरुवार सुबह आशीष चार बच्चों और प्रियंका को ऑटो पर बिठाकर चला गया। 

प्रियंका चार बच्चों को लेकर केशमपुर में सेंगुर नदी के घाट पर चली गई। प्रियंका ने चारों बच्चो को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर नदी में डूबो दिया। बड़े बेटा सोनू ने मरे होने का नाटक किया तो मां ने समझा कि वह भी मर गया मां के जाते ही वह किसी तरह नदी से निकलकर भागा तो प्रियंका भी दौड़ी तब तक सोनू ने ग्रामीण की जाकर पूरी बात बताई। इस पर प्रियंका वहां से भाग गई। 

सूचना पर पुलिस भी आ गई थी। गोताखोर ने नदी से छह साल के आदित्य और चार साल के माधव व डेढ़ साल के मंगल का शव बाहर निकाला। पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कारण पता चला। इस पर शुक्रवार को पुलिस ने प्रियंका के आशिक आशीष को भी गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी चारु निगम ने प्रेस वार्ता में बताया की दोनों ने चार बेटो को मारने की योजना बनाई थी। दोनो को जेल भेजा जा रहा है। वही प्रियंका के चेहरे पर घटना को लेकर कोई शिकन तक नही थी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: PRV को लावारिस छोड़ने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित...मात्र इस वजह से गाड़ी छोड़ ड्यूटी पर चले गई थी खाकी