कासगंज: ट्रेन यात्रा के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा, आरपीएफ ने स्वास्थ्य केंद्र कराया भर्ती

कासगंज: ट्रेन यात्रा के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा, आरपीएफ ने स्वास्थ्य केंद्र कराया भर्ती

कासगंज,अमृत विचार: मुंबई सेंट्रल कानपुर विशेष ट्रेन में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। कासगंज स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला का सामान्य प्रसव किया। प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया है। आरपीएफ के इस कार्य की लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की है।  

मुंबई सेंट्रल से चलकर कानपुर पहुंचने वाली विशेष गाड़ी संख्या 09185 में गुजरात के बड़ौदा से कानपुर के लिए अपने परिजनों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। महिला गर्भवती थी। कासगंज स्टेशन से पूर्व ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की स्थिति देखकर परिजनों के भी हाथ पैर फूल गए। 

जब ट्रेन कासगंज स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ की हैड कांस्टेबल रामफूल मीना से परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। उन्होंने जानकारी उच्च अधिकारियों दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने तत्पर्यता दिखाते हुए महिला आरक्षी प्रीति वर्मा, धारा सिंह मीना के साथ महिला को शहर के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। 

जहां महिला ने प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक जिला कुशीनगर के थाना वनकटा के गांव घुंडी निवासी सपना पत्नपी सुनील ने पुत्र के जन्म दिया है। जच्चा, बच्चा सकुशल है। प्रीति वर्मा,

ये भी पढ़ें- कासगंज: लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे पंडित जवाहर लाल नेहरू, पुण्य तिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया गया याद

ताजा समाचार

Video: बहराइच में भेड़िये के बाद अब लखनऊ में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने सर्तक रहने की अपील की जा
Kannauj: जगंली जानवर का आतंक: घर के बाहर सोते समय किया हमला, किशोरी समेत दो घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के घरों की हुई कुर्की
सरकार बाढ़ पीड़ितों कर रही हर संभव मदद : राज्यमंत्री ने 700 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Kannauj: किशोरी से दुष्कर्म मामला: पूरी हुई विवेचना, पुलिस कल दाखिल करेगी चार्जशीट, 400 से अधिक पन्नों का है आरोप पत्र
Kannauj: कागजों में मृत वृद्धा पहुंची पेंशन लेने, सीडीओ को बताई समस्या, सचिव व पंचायत सहायक कठघरे में