कासगंज: ट्रेन यात्रा के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा, आरपीएफ ने स्वास्थ्य केंद्र कराया भर्ती

कासगंज: ट्रेन यात्रा के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा, आरपीएफ ने स्वास्थ्य केंद्र कराया भर्ती

कासगंज,अमृत विचार: मुंबई सेंट्रल कानपुर विशेष ट्रेन में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। कासगंज स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला का सामान्य प्रसव किया। प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया है। आरपीएफ के इस कार्य की लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की है।  

मुंबई सेंट्रल से चलकर कानपुर पहुंचने वाली विशेष गाड़ी संख्या 09185 में गुजरात के बड़ौदा से कानपुर के लिए अपने परिजनों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। महिला गर्भवती थी। कासगंज स्टेशन से पूर्व ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की स्थिति देखकर परिजनों के भी हाथ पैर फूल गए। 

जब ट्रेन कासगंज स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ की हैड कांस्टेबल रामफूल मीना से परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। उन्होंने जानकारी उच्च अधिकारियों दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने तत्पर्यता दिखाते हुए महिला आरक्षी प्रीति वर्मा, धारा सिंह मीना के साथ महिला को शहर के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। 

जहां महिला ने प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक जिला कुशीनगर के थाना वनकटा के गांव घुंडी निवासी सपना पत्नपी सुनील ने पुत्र के जन्म दिया है। जच्चा, बच्चा सकुशल है। प्रीति वर्मा,

ये भी पढ़ें- कासगंज: लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे पंडित जवाहर लाल नेहरू, पुण्य तिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया गया याद

ताजा समाचार

बहराइच में फार्मासिस्ट के बहन से स्टाफ नर्स ने लिया एक हजार, भाई ने उठाया ऐसा कदम की हो गई चर्चा
पीलीभीत: खुलासा: अलीगढ़ और हाथरस के बदमाशों ने लूटी थी पिकअप, पुलिस पर भी चलाई गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार...
पीलीभीत: हिस्ट्रीशीटर ने प्रधान व उसके भतीजे पर झोंके फायर, इस वजह से था नाराज...रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद: चचेरे भाई के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भरी हवा...मौत, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर: दुष्कर्म और लूट का आरोपी 13 वर्ष बाद गिरफ्तार; जमानत मिलने के बाद से था फरार, इस तरह पुलिस को देता रहा चकमा...
शाहजहांपुर: श्री रामचंद्र मिशन आश्रम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति; बोले- तीर्थ से कम नहीं यह स्थान, अभ्यासियों से पूछा ये सवाल...