रामपुर: प्रभारी मंत्री ने ली पुलिस लाइन में परेड की सलामी, पुलिस अधिकारियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

स्कूली बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामपुर: प्रभारी मंत्री ने ली पुलिस लाइन में परेड की सलामी, पुलिस अधिकारियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस लाइन में शुक्रवार को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने ध्वजारोहण किया । इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। बाद में अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन ग्राउंड में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। 

WhatsApp Image 2024-01-27 at 7.29.16 PM

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर  शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित ग्राउंड पर परेड की सलामी मुख्य अतिथि  जेपीएस राठौर राज्य मंत्री(स्वत्रंत प्रभार) सहकारिता विभाग एंव जनपद के प्रभारी मंत्री द्वारा ली गई ।  पुलिस अधीक्षक ने  मुख्य अतिथि  को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संगम कुमार क्षेत्राधिकारी लाइन ने  परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया। 

WhatsApp Image 2024-01-27 at 7.29.18 PM

परेड कमांडर द्वितीय दरोगा  यातायात विनित कुमार एवं परेड कमाण्डर तृतीय राम सिंह रावत द्वारा सहयोग किया गया। परेड में कुल आठ प्लाटून में नागरिक पुलिस,महिला पुलिस, अभियोजन कार्यालय,पुलिस कार्यालय,पीएसी बल,यातायात पुलिस व शस्त्र तथा झांकियों में मोटर साइकिल दस्ता, डायल 112, फोरेन्सिक टीम, विशेष महिला सुरक्षा दल, वायरलेस विभाग, अग्निशमन दल, श्वान दल शामिल रही ।

WhatsApp Image 2024-01-27 at 7.29.18 PM (1)

इन अधिकाारियों को किया सम्मानित
1.राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र 
2 अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, सराहनीय योगदान के लिये पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया।
3.अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी स्वार,(सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक  द्वारा पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) प्रदान किया)

WhatsApp Image 2024-01-27 at 7.29.18 PM (2)

सराहनीय सेवाओं के लिये प्रशस्ति पत्र दिए गए 
1,हरेन्द्र पाल सिहं, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रामपुर,सराहनीय सेवाओं के लिए  राष्ट्रपति  का पुलिस पदक भारत सरकार द्वारा प्रदान किया)
2. दरोगा हरेन्द्र सिंह, पुलिस लाइन,सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक भारत सरकार द्वारा प्रदान किया।पुलिस महानिदेशक,द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया।)
3. मुख्य आरक्षी, शेरपाल सिंह ( सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक  की  ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया।)
4. मुख्य आरक्षी मुनेन्द्रपाल सिंह (सराहनीय सेवाओ के लिये गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया।)
5. मुख्य आरक्षी विनोद कुमार( गृह मंत्रालय भारत सरकार का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक)
6. मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह ( गृह मंत्रालय भारत सरकार का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक)
7. मुख्य आरक्षी  हफीजुल रहमान( गृह मंत्रालय भारत सरकार का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक)
8. मुख्य आरक्षी उमेश राणा( गृह मंत्रालय भारत सरकार का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक)
9.आरक्षी चालक जितेन्द्र सिंह (सराहनीय सेवाओं के लिए  पुलिस महानिदेशक द्वारा सेवा अभिलेखों के आधार पर सिल्वर  प्रशंसा चिन्ह)

रिस्पांस टाइम बनाए रखने के लिए छह पुलिस कर्मी सम्मानित
यूपी 112 में तैनात छह पुलिसकर्मी को उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम बनाये रखने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैतिक परेड का दर्शकद्वारा तालियों की गडगडाहट के साथ उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायत्री गर्ल्स इन्टरनेशनल कालेज तालमहावार केमरी प्रथम स्थान, माउण्ट लिटरा  को द्वितीय स्थान व पुलिस मार्डन स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाली टीमों को पुरस्कारों से सम्मानित किया। कार्यक्रमों के अन्त में दरोगा  इस्तखाब अली खान के मेजिक शो प्रदर्शन को दर्शक द्वारा विशेष रुप से सराहा गया।कार्यक्रम का उदघोष  सुहेल अहमद(उर्दू अनुवादक) किया।

ये भी पढ़ें:- 14 मार्च को दिल्ली में आंदोलन का फूंका जाएगा बिगुल : टिकैत