26 मार्च का इतिहास: आज के दिन ही आधुनिक युग की मीरा का हुआ था जन्म, जानें कौन है वह

26 मार्च का इतिहास: आज के दिन ही आधुनिक युग की मीरा का हुआ था जन्म, जानें कौन है वह

नयी दिल्ली, अमृत विचारः महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को हुआ था। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तंभ माना जाता है। महादेवी गद्य विधा की भी महत्वपूर्ण कवयित्री थीं। उन्हें साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। महादेवी की कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें ‘आधुनिक मीरा’ के नाम से भी संबोधित किया गया है। इसके अलावा, इस दिन 1971 में बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया था और दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नया सदस्य शामिल हो गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 26 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस तरह है:- 

922 : ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन। 
1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।
1953 : डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की खोज की घोषणा की। 
1971 : शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया। 
1972 : तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने पहले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
1973 : गूगल के सह-संस्थापक और मशहूर कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म। 
1973 : लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत। 
1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई। 
1979 : अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 
1995 : 15 सदस्यीय यूरोपीय संघ के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त। 
2001 : केन्या में एक छात्रावास में आग लगने की घटना में 58 छात्रों की मौत। 

यह भी पढ़ेः राणा सांगा टिप्पणी विवाद पर लखनऊ यूनिवर्सिटी में भड़का जनाक्रोश, छात्रों ने फूंका सपा सांसद पुतला फूंका

ताजा समाचार

उन्नाव में घर में अकेली महिला का मिला रक्तरंजित शव, कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने की आशंका 
प्रतापगढ़: खेलने के दौरान गला कसने से मासूम की मौत, परिवार में कोहराम
मध्यप्रदेश सरकार ने विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर किया 'सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय' 
दिल्ली में भाजपा सरकार बनने से राम राज्य की शुरुआत हुई: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Kanpur: निर्माण कार्य रोकने पर दो पक्षों में जमकर बवाल, पथराव के साथ हुई मारपीट, 39 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी: बाबू केडी सिंह संग्रहालय के लिए पांच करोड़ जारी, खेल प्रेमियों में दौड़ी खुशी की लहर