अयोध्या: परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव 

अयोध्या: परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव 

अमृत विचार, अयोध्या। शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया।

शिक्षा क्षेत्र रुदौली के प्राथमिक विद्यालय शुक्लापुर में चित्रकला प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक  सुनील कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की।महाकवि सुब्रमण्यम भारती  के जीवन के बारे में बच्चों को बताया। सहायक अध्यापक असगर अली ने क्विज प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित  करायी। विजेता व उपविजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया। वहीं शिक्षा क्षेत्र पूरा बाजार के कंपोजिट विद्यालय अकवारा में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हालांकि शनिवार देर शाम आए आदेश के कारण अधिकतर स्कूलों में कार्यक्रम की औपचारिकता ही निभाई गई।अधिकतर स्कूलों में तो प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों ने जैसे- तैसे भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि समयाभाव के कारण ऐसा हुआ। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें -आज का युवा लक्ष्य से भटका :रघु ठाकुर