पीलीभीत: माला रेंज में कनार्टक से आए गजराजों, वनराज्य मंत्री, CCF समेत अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

पीलीभीत: माला रेंज में कनार्टक से आए गजराजों, वनराज्य मंत्री, CCF समेत अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

अमृत विचार, पीलीभीत। बहुप्रतिक्षित हाथी आने का मंगलवार की देर शाम पीलीभीत टाइगर रिजर्व का सपना साकार हो गया। देर शाम हाथी आने के बाद बुधवार की सुबह प्रदेश के वन राज्यमंत्री ने माला रेंज पहुंचकर हाथियों का स्वागत किया। सभी को मालाएं पहनाकर उनको फल खिलाए। इसके अलावा कनार्टक से हाथी लाने वाली टीम …

अमृत विचार, पीलीभीत। बहुप्रतिक्षित हाथी आने का मंगलवार की देर शाम पीलीभीत टाइगर रिजर्व का सपना साकार हो गया। देर शाम हाथी आने के बाद बुधवार की सुबह प्रदेश के वन राज्यमंत्री ने माला रेंज पहुंचकर हाथियों का स्वागत किया। सभी को मालाएं पहनाकर उनको फल खिलाए। इसके अलावा कनार्टक से हाथी लाने वाली टीम को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पीटीआर पयर्टन के मामले में देश दुनिया की नजर में पहला स्थान है। यहां पर अन्य कई सुविधाओं को शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सीएमओ के निरीक्षण में वार्ड में भर्ती नहीं मिले मरीज, साफ-सफई के निर्देश

हाथी आने पर पीटीआर की ओर से कार्यक्रम का आयोजन माला रेंज के गेस्ट हाउस में किया गया। सभी हाथी माला वन विश्राम गृह के पास बाड़ा बनाकर रखे गए हैं। इन हाथियों के स्वागत का कार्यक्रम टाइगर रिजर्व द्वारा रखा गया था। इसमें प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना एवं प्रदेश की मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक व विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे, बरेली के मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा, डीएफओ नवीन खंडेलवाल सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

गायत्री परिवार के अनंतराम पालिया, लालता प्रसाद शास्त्री, अशोक खंडेलवाल सहित कई लोगों ने पूजा कराई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली बनाई गई थी। हाथियों को भव्य रूप से सजाया गया था। वन मंत्री ने हाथियों का पूजन किया और उन्हें फल व गन्ना खिलाया।

मंत्री के साथ पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीसीयू के चेयरमैन सुरेश गंगवार, दीपक अग्रवाल, मनोज मिश्रा, संदीप खंडेलवाल, अमित वाल्मीकि आदि अतिथियों व विभागीय अधिकारियों ने भी हाथियों को फल व गन्ना खिलाया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, उमड़ा जनसैलाब