कानपुर: विकास दुबे की एक और प्रॉपर्टी सीज, जानें क्या है पूरा मामला

कानपुर, अमृत विचार। बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे की कानपुर में रही प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की गई है। विकास की पत्नी रिचा दुबे ने 2012 में प्रॉपर्टी को बेच दिया था। शास्त्री नगर मत्तिया पुरवा स्थति प्रॉपर्टी में होजरी फैक्ट्री चल रही थी। जिसे प्रशासन की टीम ने पुलिस की मदद से शनिवार …

कानपुर, अमृत विचार। बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे की कानपुर में रही प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की गई है। विकास की पत्नी रिचा दुबे ने 2012 में प्रॉपर्टी को बेच दिया था। शास्त्री नगर मत्तिया पुरवा स्थति प्रॉपर्टी में होजरी फैक्ट्री चल रही थी। जिसे प्रशासन की टीम ने पुलिस की मदद से शनिवार को सील कर दिया है। बिल्हौर तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई टीम के साथ शास्त्री नगर पहुंची और कार्रवाई की। इस दौरान भारी पुलिस भी मौजूद रही।

विकास दुबे की शास्त्री नगर स्थित प्रॉपर्टी 185 वर्ग मीटर में थी। इसे शास्त्री नगर निवासी गिरीश दयाल ने वर्ष 2012 में विकास की पत्नी रिचा दुबे से खरीदा था। प्रशासन ने जांच में पाया की रिचा दुबे के नाम पर प्रॉपर्टी विकास दुबे ने ही खरीदी थी। इससे पहले टीम फैक्ट्री में जांच करने पहुंची थी।

प्रशासन की सख्ती के बाद गिरीश दयाल ने हाई कोर्ट का रुख किया लेकिन हाई कोर्ट ने कानपुर डीएम को मामले को निस्तारित करने के आदेश दिए। जिसके बाद डीएम विशाख जी ने कोर्ट के निर्देश के बाद प्रॉपर्टी को सील करने के आदेश दिए। जिसके बाद शनिवार को प्रशासन की टीम ने पहुंचकर फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-बिकरू कांड: जय बाजपेयी समेत तीन के बैंक खाते ED ने किए सीज, विकास दुबे का रहा था खजांची