बच्चे को पैरेंट्स ने पिलाई वोडका, पुलिस ने मां-बाप को बाल-शोषण के आरोप में किया गिरफ्तार

बच्चे को पैरेंट्स ने पिलाई वोडका, पुलिस ने मां-बाप को बाल-शोषण के आरोप में किया गिरफ्तार

ब्रिटेन। इन दिनों ब्रिटेन का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैरिड कपल अपने ही बच्चे को वोडका पिला रहा है। इस दंपति पर पुलिस ने बाल शोषण का आरोप लगाते हुए  उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। वीडियो में दिख …

ब्रिटेन। इन दिनों ब्रिटेन का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैरिड कपल अपने ही बच्चे को वोडका पिला रहा है। इस दंपति पर पुलिस ने बाल शोषण का आरोप लगाते हुए  उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा फर्श पर बैठा है। उसके पास एक महिला भी बैठी है। महिला के हाथ में वोडका की बोतल है। वह ढक्कन में वोडका डालती है और बच्चे को झटके से पिला देती है। जैसे बच्चे को दवा दी जाती है। इसके बाद बच्चे का सिर पीछे की ओर झुका देती है, ताकि वह नीचे चला जाए। इस दौरान पूरे समय एक शर्टलेस आदमी पास खड़ा रहता है। पीछे लाउड म्यूजिक चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे महिला-पुरुष बच्चे के मां-बाप हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद घटना के बारे में हुई जानकारी
वीडियो वायरल किए जाने के बाद केंट पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद उन्हें एड्रेस के बारे में पता चला। टीम मौके पर पहुंची और मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बच्चे के माता-पिता को बाल शोषण आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। वर्तमान में बच्चा वापस उनके पास है।

वीडियो देख लोग कर रहे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर 14 सेकंड की वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं, एक महिला ने कहा यह बहुत दुखद है। मैंने इसके बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया, लेकिन इसे वहां से हटाया जाता रहा। एक दूसरे यूजर ने कहा उस घर के बाहर कोई कैसे जान सकता है कि बच्चा सुरक्षित है या नहीं? मासूम को माता-पिता के पास वापस भेजना क्रूरता है। वहीं, केंट काउंटी काउंसिल के प्रवक्ता का कहना है कि सामाजिक सेवाओं को इसके बारे में पता है और मामले में उचित कार्रवाई की गई है।

जून महीने की है यह घटना
यह घटना जून महीने में केंट के डोवर में हुई। लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें :-बांग्लादेश में हाहाकार, 50 प्रतिशत बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सड़कों पर उतरी जनता

ताजा समाचार

बहराइच: इंजेक्शन लगाते ही गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Bareilly: कनेक्शन किया मगर मीटर संविदाकर्मी के घर रखवाए...जेई के खिलाफ कार्रवाई तय
हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं... सपा सांसद सुमन के बिगड़े बोल, हमलावार हुई भाजपा, कहा- सार्वजनिक रूप से मांगे माफी
बक्शी का तालाब को मिली बड़ी सौगात, तैयार हो रही प्रदेश की सबसे बड़ी MNCU, जानें क्या मिलेंगी फैसिलिटी
UP Board: शिक्षकों की हुई बल्ले-बल्ले, शिक्षकों को अब कॉपी चेक करने के बढ़ कर मिलेंगे पैसे, जैनें क्या हुए बदलाव 
Bareilly: सितारगंज फोरलेन पर दो शिफ्टों में चल रहा काम...बढ़ाई निगरानी !