आगरा: आज ताजनगरी में तापमान पहुंच सकता है 40 डिग्री के पार, जानें मौसम का मिजाज

आगरा: आज ताजनगरी में तापमान पहुंच सकता है 40 डिग्री के पार, जानें मौसम का मिजाज

आगरा। ताजनगरी में सुबह से धूप निकल चुकी है। दो दिन की राहत के बाद तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 मई तक गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। सुबह आठ बजे ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे तापमान …

आगरा। ताजनगरी में सुबह से धूप निकल चुकी है। दो दिन की राहत के बाद तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 मई तक गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

सुबह आठ बजे ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे तापमान बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी झेलनी पडे़गी। सोमवार को बारिश होने के बाद उमस भी बढ़ गई है।

सोमवार को हुई बारिश से तापमान में जबर्दस्त गिरावट आई थी। तापमान 43 से सीधे 29 डिग्री पर पहुंच गया था। ठंडी हवा चलने से घरों में एसी कूलर बंद हो गए थे।

मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई और 35 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 मई तक गर्मी बढे़गी। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादल छाने और आंधी की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

पढ़ें- UP Weather Report: आज भी पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जानें मौसम का हाल