बर्थडे पर घर की खिड़की से लटका मिला एक्ट्रेस व मॉडल शहाना का शव, हिरासत में पति

बर्थडे पर घर की खिड़की से लटका मिला एक्ट्रेस व मॉडल शहाना का शव, हिरासत में पति

मुंबई। मॉडल और एक्ट्रेस शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गई हैं। शहाना की लाश घर की खिड़की की रेलिंग पर लटकी मिली। शहाना की उम्र महज 21 साल थी। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह पति के साथ किराए के घर में रहती थीं। शहाना की मां ने पति पर …

मुंबई। मॉडल और एक्ट्रेस शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गई हैं। शहाना की लाश घर की खिड़की की रेलिंग पर लटकी मिली। शहाना की उम्र महज 21 साल थी। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह पति के साथ किराए के घर में रहती थीं। शहाना की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति से पूछताछ कर रही है।

क्या बोलीं शहाना की मां?

शहाना की मां एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा- ‘वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसने हमें अपने 20वें जन्मदिन के लिए भी बुलाया था। वह बहुत उत्साहित थी, अपने जन्मदिन को लेकर। हम सभी उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे थे।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहाना ने गुरुवार को ही उनसे बातचीत की थी। वह कहती हैं- ‘उसने गुरुवार को ही मुझे कॉन्टैक्ट किया था।’

शहाना का 20वां जन्मदिन

शहाना की मां आगे कहती हैं- ‘आज ही उसका 20वां जन्मदिन था, उसने मुझे कहा था कि वह घर आएगी जन्मदिन सेलिब्रेट करने। मैं नहीं मान सकती कि उसने सुसाइड किया होगा।’ शहाना की मां ने उनके पति सजद पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सजद ने शहाना को धमकी दी थी कि अगर उसने विज्ञापन से आए पैसों का चेक उसे नहीं सौंपा तो वह उसे जान से मार डालेगा और अब वह इस दुनिया में नहीं रही।

यह भी पढ़ें:-Sonakshi Sinha ने कर ली सगाई! रिंग फ्लॉन्ट करते हुए मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नजर आईं एक्ट्रेस, देखें फोटो