आज का राशिफल। 03 मई, 2024

आज का राशिफल। 03 मई, 2024

मेष

आज आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता की प्रशंसा होगी। विदेश में जॉब कर रहे लोगों की आय हो सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध होने के योग प्रबल हैं।

वृष

आज आपके उदार स्वभाव की प्रशंसा होगी। रिश्तों में ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। नई विधा के कार्यों की तरह आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। सभी काम आपकी इच्छा के अनुसार ही परिणाम देंगे।

मिथुन

आज बॉस आपके ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। सहकर्मियों के मदद से रुके हुए काम समय पर पूर्ण कर लेंगे।

कर्क

आज यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बेवजह से झगड़ों से स्वयं को दूर रखें। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको परेशानी होगी।

सिंह

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। अपनी बचत को लेकर थोड़े से आशंकित रहेंगे। भाई-बंधुओं के साथ विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से कोई काम छिपा कर न करें वरना आपको भविष्य में समस्या हो सकती है।

कन्या

आज अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है।

तुला

आज रुके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। प्रेमी जन के व्यवहार से आप गुस्सा हो सकते हैं। आपका मन अशांत हो सकता है। आपके विरोधी अचानक सक्रिय हो सकते हैं। रिश्तों में नई ताजगी आएगी। परिवार के साथ आपको समय बिताना चाहिए।

वृश्चिक

आज आपके ऊपर लोग गलत आरोप लगा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। परिवार के साथ आप समय बिताना पसंद करेंगे। व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

धनु

आज समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। घर का वातावरण बहुत शुभ रहने वाला है। संपत्ति विवाद खत्म होने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार को लेकर आप गंभीरतापूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर

आज दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बुजुर्ग लोग आपको बहुत अच्छी सीख देंगे। रिश्तेदारों से उपहारों का आदान-प्रदान होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है,किंतु धन का अपव्यय करने से बचें। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ

आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव घटेगा। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। बच्चे अपने भविष्य को लेकर थोड़े सशंकित हो सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन

आज व्यर्थ के कार्यों में ज्यादा धन बर्बाद न करें। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम अवश्य करें। नया काम शुरू करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। शाम के समय परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी।

 

ताजा समाचार

प्रदीप पांडेय चिंटू और अक्षरा सिंह की फिल्म 'अग्नि साक्षी' का फर्स्ट लुक रिलीज 
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे अयोध्या, जैन मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
हेमंत सोरेन को SC से नहीं मिली राहत, चुनाव प्रचार के लिए मांगी थी अंतरिम जमानत...अब 21 मई को सुनवाई
लखनऊ: चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री, उठाया यह मुद्दा
अयोध्या: चुनावी लक्ष्य भेदने के लिए संगठन शक्ति से जुटी भाजपा, बूथ स्तर पर गठित कमेटियों ने संभाला मोर्चा
बदसलूकी मामले में कथित वीडियो पर भड़कीं मालीवाल, बोलीं- 'राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी'