उत्तम सक्सेना भाजपा के निकाय चुनाव सहसंयोजक मनोनीत

बांदा, अमृत विचार । शीर्ष नेतृत्व द्वारा निकाय चुनाव के लिये वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह नन्ना को जिला सहसंयोजक का दायित्व प्रदान किया गया था। उनके जिम्मेदारी लेने से इन्कार करने के बाद अब यह दायित्व पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना को सौंपा गया है। इस मौके पर आज जिलाध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने …
बांदा, अमृत विचार । शीर्ष नेतृत्व द्वारा निकाय चुनाव के लिये वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह नन्ना को जिला सहसंयोजक का दायित्व प्रदान किया गया था। उनके जिम्मेदारी लेने से इन्कार करने के बाद अब यह दायित्व पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना को सौंपा गया है। इस मौके पर आज जिलाध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में उनका माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना को निकाय चुनाव के लिये जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया है। इससे पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह नन्ना को निकाय चुनाव के लिये जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते उन्होंने इस पद का दायित्व ग्रहण करने से इन्कार कर दिया था।
इसलिये शीर्ष नेतृत्व ने अब इस पद की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना के कंधों पर डाली है। जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में उनका माल्यार्पण के बाद मुंह मीठा कराकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री व जिला संयोजक अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला महामंत्री मनोज पुरवार, जिला मंत्री व सदर विधानसभा संयोजक पंकज रैकवार, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह और सुधीर त्रिवेदी समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-नितिन गडकरी तीन दिन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर, ट्वीट कर दी जानकारी