Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्यग्रहण आज, भारत में होगा इसका कितना असर जाने

अमृत विचार। इस साल का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च यानी आज लगने वाला है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते है। हिन्दू धर्म के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस समय मंदिर के कपट तक बंद कर दिए जाते है। वही ग्रहण लगने से १२ घंटे पूर्व ही सूतक लग जाता है। इसका ग्रहण में विशेष महत्त्व होता है। इस दौरान घर के सभी खाने के सामान दूध, दही में कुश या तुलसी का पत्ता डाला जाता है। ग्रहण के समय खाना पीना नहीं चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान नकारात्मक प्रभाव काफी बढ़ जाता है। इसलिए लोग इस समय खाना बनाना और खाना दोनों वर्जित होता है।
कब लगेगा सूर्यग्रहण
इस साल का पहला सूर्यग्रहण आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर लगेगा। और 6 बजकर 13 मिनट पर खत्म हो जायेगा। लेकिन सूर्यग्रहण आंशिक होगा। और भारत में नहीं दिखाई नहीं देगा। 2025 का पहला सूर्यग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अटलांटिक, आर्कटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखयी देगा। लेकिन क्योकि भारत में सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा इसीलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
सूर्यग्रहण के दौरान बरतने वाली सावधानियां
-सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना नहीं चाहिए। इस समय खाना बनाने और खाने से बचना चाहिए।
-गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
-ग्रहण के समय भगवान के मंदिर को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
-इस समय कैची, सूई धागे, धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
-ग्रहण के समय सूर्य की उपासना करना चाहिए।
- ग्रहण समाप्त होने पर पूरे घर में गंगा जल छिड़कना चाहिए।
-सूर्यग्रहण के बाद लोग स्नान कर सूर्य देवता को जल और गरीबो को दान देना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़े : Chaitra Navratri 2025 :कालीमठ का जरूर करे दर्शन, नवरात्री पर मिलेगी मां की अनुकंपा, कट जाएंगे सारे दुःख