कासगंज: नीरज शर्मा ने संभाली जिलाध्यक्ष की कमान, बीजेपी कार्यालय में कराया हवन यज्ञ

कासगंज, अमृत विचार: नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यालय पर हवन-पूजन कराया। हवन-पूजन के बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यालय में कुर्सी संभाली। पंडित दिवाकर पाराशर ने हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति की रस्म अदा की।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर हवन-पूजन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश शाक्य के पति बॉबी कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला महामंत्री केपी सिंह, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप सोलंकी, योगेंद्र चौहान, राजवीर सिंह भल्ला, कृष्णा राजपूत (ब्लॉक प्रमुख सहावर), यशवीर सिंह राजपूत (ब्लॉक प्रमुख कासगंज),
रानू वर्मा, पवन गोला, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजेंद्र बोहरे, शरद गुप्ता, राज माहेश्वरी, सुरेश माहेश्वरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, गौरीशंकर शर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, ज्ञान तिवारी, रमेश साहू, केत सिंह वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी राणा, महेंद्र सिंह बघेल, शिवकुमार भारद्वाज, खूब सिंह लोधी, मिथिलेश राणा, नवल कुलश्रेष्ठ, अशोक सिसोदिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली