नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप पर टेरेंस लुईस ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

मुंबई। नोरा फतेही और टैरेंस लुईस की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। लोग दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें लगाने लगे हैं। अब इस मसले पर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और दोनों स्क्रीन पर काफी अच्छी कैमेस्ट्री शेयर करते हैं। टेरेंस …
मुंबई। नोरा फतेही और टैरेंस लुईस की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। लोग दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें लगाने लगे हैं। अब इस मसले पर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और दोनों स्क्रीन पर काफी अच्छी कैमेस्ट्री शेयर करते हैं।
टेरेंस लुईस ने बताया कि नोरा काफी बेहतरीन स्प्रिट वाली इंसान हैं। उनके अंदर जबरदस्त एनर्जी है और वो काफी अच्छी वाइब वाल इंसान है। इसके अलावा कोरियोग्राफर ने कहा कि नोरा जानती हैं वो कमाल की डांसर हैं और वो सच मे हैं।
टेरेंस ने नोरा के बारे में बताया कि एक्ट्रेस और डांसर के मन में जो आता है वो खुलकर बोल देती हैं। पहले वो बोल देती हैं और फिर कहती हैं कि अरे उन्हें ये नहीं बोलना चाहिए था।
पढ़ें- वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान, एक बार फिर एक्टर बने चाचा, फैंस ने दी बधाइयां