तस्वीरों के संदूक में नेताजी, जलवा कायम था… नाम मुलायम था

तस्वीरों के संदूक में नेताजी, जलवा कायम था… नाम मुलायम था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज (सोमवार, 10 अक्टूबर) निधन हो गया। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (82) ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल सोमवार सुबह करीब सवा 8 बजे आखिरी सांस ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज (सोमवार, 10 अक्टूबर) निधन हो गया। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (82) ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल सोमवार सुबह करीब सवा 8 बजे आखिरी सांस ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।

ये भी पढ़ें: मन से मुलायम…इरादे लोहा…ऐसे थे नेता जी: जब CM की कुर्सी पर बैठे अखिलेश की मंच पर ही लगा दी थी डांट

3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रह चुके सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अब हमारे बीच में नहीं हैं। अध्यापक के तौर पर जैन इंटर कॉलेज (मैनपुरी) से अपना करियर शुरू करने वाले मुलायम सिंह युवावस्था में कुश्ती भी करते थे। वह 27-वर्ष की उम्र में पहली बार विधायक बने थे।

ये भी पढ़ें: राजनीति के अखाड़े के पहलवान मुलायम सिंह यादव का निधन, UP में 3 दिन का राजकीय शोक, कल सैफई में अंतिम संस्कार
















ये भी पढ़ें: वो कांड जिसने मुलायम-मायावती को बनाया दुश्मन, अखिलेश ने 24 साल बाद तोड़ी अदावत की दीवार