रामपुर: खनन माफिया शुएब और उस्मान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

रामपुर: खनन माफिया शुएब और उस्मान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

रामपुर, अमृत विचार। अवैध खनन और अन्य अवैध धंधों से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। पहले बिजारखाता के दो माफिया की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कर दिए हैं। जल्द और माफिया के खिलाफ भी …

रामपुर, अमृत विचार। अवैध खनन और अन्य अवैध धंधों से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। पहले बिजारखाता के दो माफिया की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कर दिए हैं। जल्द और माफिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रामपुर: आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, गवाह नहीं आने के कारण टली सुनवाई

जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम बिजारखाता के शुऐब उर्फ सोनू और उस्मान उर्फ कलुआ द्वारा आपराधिक कृत्यों में शामिल होकर अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ 51 लाख 50 हजार 250 रुपए की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों का मूल्यांकन संबंधित अधिकारियों द्वारा कराने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने इन दोनों अभियुक्तों की अवैध रूप से धन अर्जित कर बनाई गई संपत्तियों को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी और तहसीलदार को नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा है।

अभियुक्त शुऐब उर्फ सोनू द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों में 25 लाख 65 हजार की अनुमानित कीमत का डंपर, 21 लाख 25 हजार की अनुमानित कीमत का दूसरा डंपर 27 लाख 30 हजार की अनुमानित कीमत की टाटा एसएलपी कैब और चार लाख 79 हजार की अनुमानित कीमत की सुजुकी विटारा ब्रेजा शामिल है। अभियुक्त उस्मान उर्फ कलुआ की अवैध संपत्तियों में 41 लाख 44 हजार 581 रुपये की अनुमानित कीमत का डंपर, 27 लाख 74हजार 669 की अनुमानित कीमत का दूसरा डंपर और तीन लाख 32 हजार की अनुमानित कीमत की कार शामिल है।

यह भी पढ़ें- रामपुर : पत्नी को गोली से उड़ाने वाला हिस्ट्रीशीटर पंजाब से गिरफ्तार

ताजा समाचार

Tariff war : 'शुल्क युद्ध' में किसी की जीत नहीं...दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर बोले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 
कानपुर में तकिया से मुंह दबाकर मारने का किया प्रयास: दहेज में दो लाख रुपये, बुलेट की मांग...
कानपुर में HAL से 55.13 लाख की ठगी का मामला, ठगों की लोकेशन जानने का प्रयास, पढ़िए- पूरी खबर
कानपुर में शादी से तीन दिन पहले घायल युवक ने दम तोड़ा...हादसे में भांजी की हुई थी मौत, बहन को भी आई थीं चोटें 
IPL 2025 : 13वें ओवर के बाद गेंद बदलने का फायदा मिला, जीते के बाद बोले MI के गेंदबाज कर्ण शर्मा 
बर्तन उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ: कानपुर में जनप्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद