मथुरा में यमुना छठ के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ मां यमुना का अभिषेक, शाम को निकाली जाएगी शोभायात्रा
मथुरा। मथुरा में यमुना छठ के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां यमुना का अभिषेक किया गया। इस दौरान वृंदावन में ब्रजवासी पंडा सभा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य मां यमुना का अभिषेक किया गया। वहीं इसके बाद मां यमुना के भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की। मां यमुना का अभिषेक और पूजन-अर्चन के …
मथुरा। मथुरा में यमुना छठ के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां यमुना का अभिषेक किया गया। इस दौरान वृंदावन में ब्रजवासी पंडा सभा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य मां यमुना का अभिषेक किया गया। वहीं इसके बाद मां यमुना के भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की।
मां यमुना का अभिषेक और पूजन-अर्चन के बाद उकी भव्य आरती की गयी। इसके बाद विद्वत गोष्टि का आयोजन किया गया। बता दें कि आज मां यमुना की जयंती भी है। आज ही के दिन शाम को मां यमुना की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम से निकलकर मां यमुना प्रयागराज में संगम में जाकर मिल जाती हैं। मां यमुना की उत्पत्ति का स्थान हिमालय के हिमाच्छादित श्रंग बन्दरपुच्छ उत्तर पश्चिम में स्थित कालिंदी पर्वत है। जिसके नाम से यमुना को कालिंदी नदी भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: गौशाला पर हमला कर गौ सेवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर