मुरादाबाद : एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने रवाना किया कंबल का ताजिया

मुरादाबाद : एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने रवाना किया कंबल का ताजिया

मुरादाबाद, अमृत विचार। मोहर्रम की दसवीं तारीख को शहर में ताजियों का जुलूस निकाला जाता है। सबसे पहले ताजियों का सरदार कंबल वाला ताजिया रवाना होता है। सालों पूरानी परम्परा है कि कंबल वाले ताजिए को प्रशासनिक अधिकारी व शहर इमाम सलामी देकर रवाना करते है। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम अस्र की नमाज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मोहर्रम की दसवीं तारीख को शहर में ताजियों का जुलूस निकाला जाता है। सबसे पहले ताजियों का सरदार कंबल वाला ताजिया रवाना होता है। सालों पूरानी परम्परा है कि कंबल वाले ताजिए को प्रशासनिक अधिकारी व शहर इमाम सलामी देकर रवाना करते है।

इसी कड़ी में मंगलवार की शाम अस्र की नमाज के बाद पुरानी रस्म के तहत शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद, एडीएम सिटी आलोक वर्मा व एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने कंबल वाले ताजिया को सलामी देकर रवाना किया। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से ताजिए निकला शुरू हुए। कंबल वाले ताजिया को पहले ईदगाह के मैदान रख दिया जाता है।

इसके बाद अन्य ताजिया कर्बला में ले जाकर दफन किए जाते है। आखिरी में कंबल वाले ताजिया को दफन किया जाता है। जुलूस को लेकर शहर में पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात है। हर क्षेत्र में सीओ व मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। देर रात तक ताजियों का जुलूस जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:- घोटालाें को छिपाने के लिए एसआईटी के नाम पर खेल करती है गठबंधन सरकार: हुड्डा