आज का राशिफल। 05 मई, 2024

आज का राशिफल। 05 मई, 2024

मेष

आज नए अनुबंधों को लेकर सावधान रहें। अपना समय अनावश्यक कार्यों में बर्बाद न करें। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। आपको आत्मसम्मान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

वृष

आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप समस्याओं का समाधान करने में जुटे रहेंगे। इसमें आपको अच्छी खासी सफलता भी मिलेगी। व्यापार में आपके नये सहयोगी बन सकते हैं।

मिथुन

आज थोक कारोबारियों के लिए दिन शानदार है। उच्च अधिकारी आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे। विदेश में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। आपके व्यक्तित्व में काफी सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं।

कर्क

आज आपके ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अपने संबंध खराब न करें। नया काम करने में आपको थोड़ी असुविधा हो सकती है। आपकी योग्यता पर लोग संदेह कर सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं।

सिंह

आज सोने-चांदी के व्यापारियों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी के साथ विवाद को बढ़ावा न दें। सूनसान जगहों पर अकेले जाने से आपको बचना चाहिए। नकारात्मक लोगों की संगत के कारण आप काफी निराशा का अनुभव करेंगे।

कन्या

आज व्यापारी वर्ग को पुरानी क्रेडिट के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। दान-पुण्य आदि में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आप प्रकृति के निकट रहने का प्रयास करेंगे। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

तुला

आज सोच-समझकर आपको शब्दों का चयन करना चाहिए। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। ईर्ष्यालु लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। आप परिवार के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे।

वृश्चिक

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी। आय में निश्चितता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों की उन्नति से मन उल्लासित रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु

आज अनुभवी व्यक्तियों के साथ समय बिता सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में उन्नति होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें। अनावश्यक यात्राओं के कारण थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मकर

आज आपके ज्यादातर काम फोन के माध्यम से हो सकते हैं। आपके संवादकौशल का विशेष लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में आप अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। जॉब में विशेष अनुकूलता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

आज कारोबार के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। समाज सेवी संस्थाओं में आप जुड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर वक्तव्य देना चाहिए। तनाव लेने से आपको बचना चाहिए।

मीन

आज आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में आपको उच्च आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा भावुक न हों। घर और व्यवसाय में आप सामंजस्य स्थापित कर पाएंगे। दांपत्य संबंधों की खटपट दूर होगी। अपना ध्यान सिर्फ अपने काम पर रखें।

 

ताजा समाचार

मोदी ने किया अयोध्या के गौरव को पुनर्स्थापित: लल्लू सिंह
Etawah: गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर में रह रहे जंगल के राजा, सफारी में वन्यजीवों को भीषण गर्मी से बचाने की कवायद
बाराबंकी: रैली में राहुल गांधी के नहीं पहुंचने को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा की साजिश, कहा- केवल क्योटो में होगी टक्कर
Lok Sabha Election 2024: मनमोहन सिंह और आडवाणी ने घर से किया मतदान, निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Kanpur: मंजू श्री टाकीज में चल रहे निर्माण कार्य की भरभराकर गिरी दीवार... हादसे के बाद मची चीख-पुकार, तीन मजदूर घायल
Kanpur: कमरे में पड़ा मिला युवक का शव...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शराब की बोतल और प्रतिबंध इंजेक्शन मिले