19वीं रमजान का जुलूस : कल रात 03 बजे पुराने लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Lucknow, Amrit Vichar : 19वीं रमजान पर रौजा-ए-काजमैन सआदतगंज स्थित मस्जिद कूफा में सुबह 4 बजे मजलिस और नमाज होगी। इसके बाद जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर गुरुवार 20 मार्च को रात 3 बजे से पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यातायात व्यवस्था में बदलाव जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि जुलूस के समय फूलमंडी तिराहा (नींबू पार्क) से हैदरगंज तिराहा तक ओवर ब्रिज पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग से एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वैन और शव वाहन को जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर-9454405155 पर सूचना देनी होगी।
इन मार्गों पर रहेगी रोक
- कटरा (कल्लू) तिराहा से रोजा-ए-काजमैन की तरफ।
- लाल माधव तिराहा हैदरगंज से नक्खास तिराहे की तरफ।
- टूड़ियागंज तिराहे से मंसूरनगर, गिरधारी इंटर कालेज से सआदतगंज की तरफ।
- मंसूरनगर तिराहे से रोजा-ए-काजमैन की तरफ।
- रोजा-ए-काजमैन तिराहे से रोजा-ए-काजमैन इमामबाड़ा की तरफ।
- अकबरी गेट तिराहा से नक्खास तिराहा, मेडिकल क्रास की तरफ।
- कमला नेहरू क्रासिंग से नक्खास तिराहे की तरफ।
- रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास तिराहे की तरफ।
इन रास्तों से जा सकेंगे
- बड़े तालाब राजाजीपुरम के रास्ते।
- ऐशबाग अथवा बुलाकी अड्डा के रास्ते।
- बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे होकर।
- नौबस्ता के रास्ते जा सकेंगे।
- चौपटिया के रास्ते जा सकेंगे।
- एक मिनारा, चौक चौराहा अथवा कश्मीरी मोहल्ले के रास्ते।
- कोनेश्वर से मेडिकल चौराहे के रास्ते।
- नाका चौराहे से मेडिकल कालेज के रास्ते।
यह भी पढ़ें- Barabanki News : कारनामा, परिजन करते रहे मिन्नतें पर नहीं पसीजे डॉक्टर