आज का राशिफल | 06 मार्च 2025
.jpg)
मेष
आज नए कार्यों को लेकर कुछ आशंकित रहेंगे। इसीलिए मित्रों और शुभचिंतकों से राय लेना न भूलें। शेयर मार्केट में आपको सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। विधिक मामलों में आपको कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा।
वृष
आज व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिजनों को उपहार देने का विचार बनेगा। मनोरंजन में आपकी रुचि बढ़ेगी। लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
मिथुन
आज आपकी कोई योजना असफल हो सकती है। जीवनसाथी के ऊपर किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। दूसरों से तुलना करने में अपनी योग्यता की अनदेखी न करें। इसीलिये आपको सावधानी रखनी चाहिए। गले में संक्रमण होने की आशंका है।
कर्क
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कारोबार में प्रगति होने से मन उत्साहित रहेगा। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा।
सिंह
आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं, तो दिन काफी अच्छा है। कारोबार में नए अनुबंध होने की संभावना है। घरेलू विवादों को सुलझाने के अवसर मिलेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।
कन्या
आज व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। उतावलेपन के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।
तुला
आज किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, तो आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिए। बेवजह के मुद्दों पर राय देने से बचें। सरकारी कार्यों में बाधा आने की आशंका है। व्यवसाय में धन हानि हो सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी।
वृश्चिक
आज दैनिक आय में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे अपने दिल की बात कहने के लिए दिन शुभ है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों की बाधा दूर हो सकती है।
धनु
आज अधिकारी आपके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं। इसीलिए अपने काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अचानक नकदी की आवश्यकता महसूस होगी। मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है।
मकर
आज गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमीजन का मित्रतापूर्ण व्यवहार आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत कर देगा। आप उनके साथ विवाह को लेकर योजना भी बना सकते हैं। आपके व्यवहार से सभी लोग बेहद प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ
आज दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। पुरानी गलतियों का आपको पछतावा हो सकता है। हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय अवश्य बिताएं। इससे आपको काफी लाभ होगा।
मीन
आज आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। किसी रोमांचकारी अनुभव के साक्षी बन सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। सेहत को लेकर काफी संवेदनशील रहेंगे। विरोधियों के विरुद्ध परिवार और मित्रों का समर्थन आपको प्रसन्न कर देगा।