यूपी में कांग्रेस की टीम तैयार, सभी जिलों में 133 जिला व शहर अध्यक्ष घोषित

यूपी में कांग्रेस की टीम तैयार, सभी जिलों में 133 जिला व शहर अध्यक्ष घोषित

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस ने प्रदेश में बड़ा सांगठनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार शाम नये जिला और शहर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कुल 133 नये जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की। कांग्रेस ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जातीय- सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस ने जनाधार बढ़ाने के लिए पीडीए फैक्टर को साधने पर जोर दिया है।

राजधानी लखनऊ में रुद्र दमन सिंह ‘बब्लू’ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डॉ.शहजाद व अमित त्यागी को शहर अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसी तरह उन्नाव में सुरेंद्र कुशवाहा जिलाध्यक्ष, फैज फारूकी शहर अध्यक्ष, कानपुर नगर में संदीप शुक्ला जिलाध्यक्ष व पवन गुप्ता को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह कानपुर देहात में अम्बरीश सिंह गौड़ जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। बरेली में अशफाक सोलंकी को जिलाध्यक्ष व दिनेश गुप्ता 'दद्दा' को शहर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुरादाबाद में विनोद गंबर को जिलाध्यक्ष व जुनैद कुरैशी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। चेत नारायण सिंह को अयोध्या का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। जबकि सुनील कृष्ण गौतम को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। अमेठी में प्रदीप सिंघल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रायबरेली में पंकज तिवारी जिलाध्यक्ष व धीरज श्रीवास्तव शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं, सुल्तानपुर में अभिषेक सिंह राणा जिलाध्यक्ष व शकील अंसारी शहर अध्यक्ष, राजेश कुमार तिवारी को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष व रवि प्रताप निशाद को शहर अध्यक्ष घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में राजेश्वर सिंह पटेल को वाराणसी का जिलाध्यक्ष व राघवेंद्र चौबे को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं देशराज रिछारिया 'अहिरवार' को झांसी का जिलाध्यक्ष व मनोज गुप्ता को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। दया राम रजक को ललितपुर का जिलाध्यक्ष, अरविंद सेंगर को जिलाध्यक्ष जालौन, राज कुमार वर्मा को उरई का शहर अध्यक्ष बनाया गया है। संतोष धूरिया को महोबा का जिलाध्यक्ष, राजेश दीक्षित को बांदा का जिलाध्यक्ष और अप्साना शाह को शहर अध्यक्ष, कुशाल पटेल को चित्रकूट जिलाध्यक्ष, गोविंद अहिरवार हमीरपुर जिलाध्यक्ष, महेश द्विवेदी फतेहपुर जिलाध्यक्ष, आरिफ गुड्डा फतेहपुर शहर अध्यक्ष, गौरव कुमार पाण्डेय कौशांबी जिलाध्यक्ष, डॉ. नीरज कुमार त्रिपाठी प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष, आशुतोष दीक्षित इटावा जिलाध्यक्ष, राशिद खान शहर अध्यक्ष, सरिता दोहरे औरैया जिलाध्यक्ष, गोपाल कुलश्रेष्ठ मैनपुरी जिलाध्यक्ष व डॉ. नागेन्द्र सिंह यादव को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद शाकिर हुसैन अली कन्नौज जिलाध्यक्ष, पंकज वर्मा शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं। इसी तरह सीवेंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष बहराइच व मिर्जा तारिक वेग शहर अध्यक्ष, विद्या मणि त्रिपाठी जिलाध्यक्ष श्रावस्ती, शिव लाल कोरी जिलाध्यक्ष बलरामपुर, राम प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष गोंडा व शाहिद अली कुरैशी शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं। विश्वनाथ चौधरी को बस्ती का जिलाध्यक्ष, काजी सुहैल अहमद को सिद्धार्थनगर, प्रवीण चंद्र पाण्डेय संत कबीर नगर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। केके यादव जिलाध्यक्ष अंबेडकर नगर, मो. मोहसिन जिलाध्यक्ष बाराबंकी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा को शहर अध्यक्ष को बनाया गया है। अजीत यादव जिलाध्यक्ष बदायूं, मुन्नालाल सागर शहर अध्यक्ष, सकुंतला देवी जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद व अंकुर मिश्रा शहर अध्यक्ष, रजनीश गुप्ता जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर, तकबीन हसन खान शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं। लखीमपुर प्रहलाद पटेल जिलाध्यक्ष व रियाज अहमद खान शहर अध्यक्ष। विक्रम पाण्डेय जिलाध्यक्ष हरदोई, अनुपम दीक्षित शहर अध्यक्ष, डॉ. ममता वर्मा जिलाध्यक्ष सीतापुर, शिशर वाजपेयी शहर अध्यक्ष, हरप्रीत सिंह छाबा जिलाध्यक्ष पीलीभीत, श्रीकृष्ण गंगवार शहर अध्यक्ष, संदीप राणा जिलाध्यक्ष सहारनपुर,मनीष त्यागी शहर अध्यक्ष, अखलाक प्रधान जिलाध्यक्ष शामली, मुनीश देवी शहर अध्यक्ष, हैंरीता जिलाध्यक्ष बिजनौर व हुमायु वेग शहर अध्यक्ष, हाजी मोहम्मद आरिफ तुर्की जिलाध्यक्ष संभल, शिव किशोर गौतम शहर अध्यक्ष, ओमकार कटारिया जिलाध्यक्ष अमरोहा, इंद्रेश शर्मा शहर अध्यक्ष, राकेश त्यागी जिलाध्यक्ष हापुड़, इरफान अहमद शहर अध्यक्ष, गौरव भाटी जिलाध्यक्ष मेरठ, रंजन शर्मा शहर अध्यक्ष, दीपक भाटी गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। मुकेश यादव शहर अध्यक्ष नोएडा, लव कश्यप जिलाध्यक्ष बागपत, राम हरि पवार शहर अध्यक्ष। मनोज पाण्डेय जिलाध्यक्ष कासगंज, राजेन्द्र कश्यप शहर अध्यक्ष। ठाकुर सोमवीर सिंह जिलाध्यक्ष अलीगढ़, नावेद खान शहर अध्यक्ष, जियाउर्र रहमान जिलाध्यक्ष बुलंदशहर व रवि लोधी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश धनगर जिलाध्यक्ष मथुरा, पंडित यतीन्द्र मुकद्दम शहर अध्यक्ष, हाजी आशिक हुसैन जिलाध्यक्ष एटा, विनीत पराशर वाल्मीकी शहर अध्यक्ष, विवेक कुमार उपाध्याय जिलाध्यक्ष हाथरस, योगेश कुमार ओके शहर अध्यक्ष, रामनिवास यादव जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, शफाकत खान राजू शहर अध्यक्ष, सतीश शर्मा दासना जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, वीर सिंह जाटव शहर अध्यक्ष, बृजेश कमार सैनी शहर अध्यक्ष मोदी नगर, प्रमिल कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष रामपुर, वकार अली खान शहर अध्यक्ष, रामनाथ सिकरवार जिलाध्यक्ष आगरा, अमित दिवाकर शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं। सतपाल कटारिया जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष, रंजन मित्तल शहर अध्यक्ष, कौशल कुमार जिलाध्यक्ष आजमगढ़, रियाजुल हसन शहर अध्यक्ष, राजमंगल यादव जिलाध्यक्ष मऊ, सलमान जमशेद शहर अध्यक्ष, राम राज सिंह गोंड जिलाध्यक्ष सोनभद्र, फरीद अहमद शहर अध्यक्ष, शिव कुमार पटेल जिलाध्यक्ष मिर्जापुर, रंजन पाठक शहर अध्यक्ष, विजय सिंह जिलाध्यक्ष महराजगंज, असफाक अहमद जिलाध्यक्ष गंगापार इलाहाबाद, अशोक पटेल जिलाध्यक्ष यमुनापार इलाहाबाद, फूजल हाशमी शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं। सुनील राम जिलाध्यक्ष गाजीपुर, संदीप कुमार विश्वकर्मा शहर अध्यक्ष, प्रमोद सिंह जिलाध्यक्ष जौनपुर, मो.आरिफ शहर अध्यक्ष, अरुण द्विवेदी जिलाध्यक्ष चंदौली, बृजेश गुप्ता शहर अध्यक्ष, रवीन्द्र राधे विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष कुशीनगर, उमाशंकर पाठक जिलाध्यक्ष बलिया बनाया गया है। विजय शेखर मल्ल 'रोशन' जिलाध्यक्ष देवरिया, मिर्जा खर्शीद अहमद शहर अध्यक्ष। वसीम अंसारी जिलाध्यख भदोही बनाये गये हैं। मालूम हो कि हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में नये जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें- Lucknow News : इनवेस्ट यूपी की कमान अपने हाथ में होने का दावा करता था निकांत जैन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताजा समाचार

मलिहाबाद महिला हत्याकांड : भाई से फोन पर बात कर चिल्लाती रही महिला, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखायी सक्रियता
लखनऊ: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका शव, डबल मर्डर से गांव में दहशत
मुरादाबाद : 50 बाइक सवारों के लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण हुए निलंबित
मुरादाबाद : 58 लाख के बकाये में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल व निर्यात फर्म के बैंक खाते फ्रीज
कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर