कासगंज: बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू, सरसो, तंबाकू की फसले तबाह

कासगंज: बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू, सरसो, तंबाकू की फसले तबाह

कासगंज, अमृत विचार। जिले में मौसम की दोहरी मार से किसान परेशान है। किसानों ने दिन रात रखवाली कर फसलों को तैयार किया। जब फसल पकने और कटने के लिए खेत तैयार हुया तो बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि मुसीबत बनकर टूट पड़ी। शुक्रवार की रात तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। गेंहू, सरसों, और तंबाकू की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं।
 
जिले भर में शुक्रवार की रात नौ बजे के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी। गेहूं, तंबाकू,सरसों, जौ सहित अन्य फसलें पूरी तरह से बर्बाद होती दिख रही हैं। जबरदस्त हुई ओलावृष्टि से किसान पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर हैं। बारिश और ओलावृष्टि से सड़क एवं मार्ग भी पूरी तरह से सफेद बर्फ की चादर से ढक गए। खेतों में भी इसी तरीके से फसल को ओलावृष्टि ने अपनी चादर में ढक लिया है। जिसे देखकर किसान पूरी तरह से चिंतित हैं। उनकी खेत में खड़ी गेंहू की फसल पूरी तरह से खेत में बिछ गई है। सरसों और तंबाकू की फसल पर ओले गिरने से खराब हो गई। 

आधे घण्टे हुई ओलावृष्टि
यूं तो सम्पूर्ण जनपद क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई, लेकिन गंजडुंडवारा ब्लांक क्षेत्र के गांव नरदोली मे इसका ज्यादा असर देखने को मिला। स्थानीय किसानों ने बताया कि सुबह तड़के हुई ओलावृष्टि करीब आधे घंटे से अधिक समय तक होती रही। जिससे गांव की सड़के सफेद चादर की तरह दिखाई दीं तो वहीं खेतों में खड़ी पक्की फसल भी पूरी तरह से बिछ गई। जो अब बर्बादी होने की कगार पर दिख रही है, क्योंकि ओले से फसल पूरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है।

किसान यूनियन की मुआवजे की मांग
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश संगठन मंत्री शिवरतन उपाध्याय और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने जनपद के विभिन्न इलाकों में हुई बरसात और ओलावृष्टि में किसानों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोशल मीडिया पर प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की।उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए लिखा भयंकर ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो गई है।किसान छह महीने फसल पकने का इंतजार करता है। ताकि परिवार पाल सके। किसान का दुख आज कौन समझेगा। जिन किसानों की बरसात और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है,उन्हें 100 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए।

तेज हवाओं के साथ सड़को पर गिरे पेड,चौपट हुई विद्युत व्यवस्था
शुक्रवार की रात बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं भी चली। जिससे पेड़ और विद्युत पोल उखड़ गए। जगह जगह सड़को पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। सड़को से पेट हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया। वहीं विद्युत पोल उखडने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। जिससे लोगों को और अधिक समस्या पैदा हो गई। लोग पानी के लिए तरसते दिखाई दिए। शनिवार की दोपहर बाद तक कई इलाको की विद्युत सप्लाई ठप्प रही।

नरदोली के किसान हरि सिंह ने बताया कि बारिश ओलावृष्टि ने किसानों की कमर को तोड़कर रख दी थी। गेहूं, सरसों और तंबाकू की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। किसान कल्लू ने बताया कि ओलावृष्टि से 8 बीघा गेहूं एवं 15 बीघा तंबाकू पूरी तरह नष्ट हो गई है। फसल पूर्ण नष्ट होने से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजा मिल जाए तो ये मरहम का काम करेगा।

ये भी पढ़ें - कासगंज: दलित किशोरी की हत्या कर चारपाई पर डाला शव...फिर बड़ी बहन को किया अगवा

ताजा समाचार

Rampur : रजा लाइब्रेरी-खासबाग पैलेस और कोठी शाहाबाद को देखकर प्रभावित हुए बेल्जियम के राजदूत
Etawah में नहर से निकाला गया लापता युवक का शव: दोस्तों संग होली खेलने गया था, परिजन बोले- चोट के निशान देखे, हत्या की
UEFA Nations League : स्पेन के खिलाफ मुकाबले के लिए नीदरलैंड्स की टीम में Memphis Depay की वापसी 
UN के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस और मोहम्मद यूनुस के बीच घरेलू मुद्दों और रोहिंग्या स्थिति पर हुई चर्चा 
Etawah: सैफई में समाजवादी रंग, अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे
अमेरिका : 'हमास का समर्थन' करने की वजह से वीजा गंवाने वाली भारतीय छात्रा स्वदेश लौटी