2 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का हुआ था जन्म

2 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का हुआ था जन्म

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख का खास महत्व है। यह तारीख देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1869 : मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।

1904 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म।

1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।

1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।

1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया गया।

1968: मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।

1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।

2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

2001: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।

2006: परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2014: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की। 

ये भी पढ़ें- 1 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन भाषायी आधार पर हुआ था आंध्र प्रदेश राज्य का गठन

ताजा समाचार

बाराबंकी: जयंती पर याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री
कानपुर में गैपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की इलेक्शन बोर्ड की बैठक संपंन्न, सुनील चतुर्वेदी चुने गए मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
कानपुर में गांधी जयंती पर निकली गई पदयात्रा: गांधी प्रतिमा पर की पुष्पवर्षा कर किया माल्यार्पण
Kanpur: आचार्य पवन तिवारी ने बताया- क्या है नवरात्र का महत्व?...यहां जानें त्योहार को मनाने का मुख्य उद्देश्य
गुजरात: कच्छ में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
प्रयागराज : पितृ पक्ष के आखिरी दिन संगम पर पितरों की विधि-विधान से विदाई