आज का राशिफल। 25 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 25 सितंबर, 2024

मेष

आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। माता या मातातुल्य स्त्रियों का सम्मान करें। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। मित्रों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं।

वृष

आज किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

मिथुन

आज आपके स्वभाव में ताजगी रहेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपने लक्ष्यों को तय समय पर पूर्वनियोजित तरीके से पूरा कर लेंगे।

कर्क

आज अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखें। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पाएंगे। नई जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे। व्यापार में आ रही गिरावट दूर होगी।

सिंह

आज आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें।  परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें।

कन्या

आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। प्रेमीजन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं।

तुला

आज आपकी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित रहेगी। कॉलेज विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहेगा।

वृश्चिक

आज किसी पुराने मामले को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें। घर में मेहमान आ सकते हैं। लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु

आज दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं है। धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। असंतुलित खानपान के कारण आपको परेशानी हो सकती है। स्त्री जातकों को कष्टपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर

आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। व्यापार में आपको पुराने संपर्कों का बेहतरीन लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू करना हितकर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

कुंभ

आज लोग आपसे काफी अपेक्षा करेंगे। साझेदारी में नए काम शुरू कर सकते हैं। शत्रुओं के ऊपर आपको विजय मिलेगी। नौकरीपशा लोगों को ज्यादा काम करना पड़ेगा। मेडिकल शोध से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

मीन

आज आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। बड़ों के द्वारा होने वाले सुझावों पर गौर अवश्य करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। क्रोध के कारण अवसरों को खो सकते हैं।

ताजा समाचार

बरेली: राशन कार्ड है कि बनता नहीं साहब...'बाबू कहता है तुम क्या प्रधानमंत्री हो'
देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ पांचवे स्थान पर 
Kanpur: प्रैक्टिस के लिए ग्रीनपार्क पहुंचीं दोनों टीमें, बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, भारतीय टीम भी तैयार
'भारत के किसी हिस्से को 'पाकिस्तान' नहीं कहा जा सकता', सुप्रीम कोर्ट ने जज की टिप्पणी पर जताई आपत्ति
Unnao: एआरटीओ कार्यालय में बाहरियों का बोलबाला, पीछे वाली खिड़कियों से हो रहा खेल, आवेदक परेशान, जिम्मेदार बोले ये...
हरदोई: अरसे से एक ही ठिकाने पर टिके 181 पुलिसकर्मियों का तबादला