अनुसंधान क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बेहतर जीवन के लिए जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू 

अनुसंधान क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बेहतर जीवन के लिए जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू 

जयपुर, अमृत विचारः मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में 18वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई। उन्होंने कहा कि अनुसंधान व विकास के क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी न केवल देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह बेटियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी आवश्यक है। साथ ही कहा कि आज जो मैंने 20 स्वर्ण पदक दिए हैं, उनमें से 12 पदक हमारी बेटियों ने प्राप्त किए हैं। पदक विजेताओं में बेटियों का यह अनुपात इस बात का प्रमाण है कि अगर उन्हें समान अवसर दिए जाएं तो वे अपेक्षाकृत अधिक उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्‍ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है। राष्ट्रीय विकास को नेतृत्व प्रदान करना आपका कर्तव्य है। आपको अपने देश को आगे बढ़ाना है। आप अपनी विद्या और दृढ़ संकल्प के बल पर व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ देश के भविष्य को स्वरूप प्रदान करने के लिए आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ेः 2nd Khelo India Women's Taekwondo League: गुजरात जाएंगे यूपी के खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश की 49 सदस्यीय टीम आज होगी रवाना

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया