73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 के उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री- शरीर के लिए जरूरी है खेल

73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 के उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री- शरीर के लिए जरूरी है खेल

लखनऊ, अमृत विचार। 73वीं अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। महानगर स्थित 35वीं बटालियन पीएसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शरीर के लिए खेल बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत की परम्पराओं में खेल और खेलकूद की गतिविधियों को महत्व  दिया जाता रहा है। स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद, प्रणायाम, योगासन अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा धर्म के जितने भी साधन है वह स्वस्थ शरीर से ही संभव है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को स्वस्थ शरीर से ही पूरा किया जा सकता है। यही वजह है कि साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अनेक ऐसी योजनायें बनाई जो आज देश के विकास में सहायक साबित हो रही हैं। उन्हीं योजनाओं में कई ऐसी योजनायें भी रही हैं, जो खेलकूद से जुड़ी हुई हैं। जिसका फायदा आम लोगों को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 378 महिला कार्मिक भी शामिल हुई हैं।

खेल

सीएम योगी ने कहा कि नाम भले ही अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सबका कार्य व मिशन एक ही है और वह है भारत की सुरक्षा। यह हम सभी के लिए सर्वोच्च मायने रखती है। भारत नेपाल सीमा हो या भारत भूटान सीमा, वहां पर इन देशों के साथ भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों पर कोई आंच आए बगैर एसएसबी इन सीमाओं की सुरक्षा के लिए बेहतरीन प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर साढ़े पांच सौ किमी. की सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस एसएसबी के साथ ज्वाइंट पेट्रोलिंग में भाग लेती है। राष्ट्रीय सुरक्षा का उत्तरदायित्व मिलकर हम एक साथ निभाएंगे तो सीमाओं के क्षेत्र में आमजन का विश्वास भी अर्जित करेंगे। सुरक्षा के साथ कहीं पर कोई खरोच भी नहीं आने देंगे, इस विश्वास के साथ बेहतरीन तालमेल के माध्यम से यह कार्यक्रम आगे बढ़ते हैं तो अनेक रचनात्मक गतिविधियों को भी वहां पर उस क्षेत्रवासियों के लिए एसएसबी द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार,  सशस्त्र सीमा बल के डीजी दलजीत सिंह चौधरी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गोंडा: सब इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय बने इटियाथोक के नए थानाध्यक्ष, कौड़िया SHO की गयी कुर्सी