कासगंज: पांच दिन से ढलाव बने शहर को मिलेगी राहत, सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

कासगंज: पांच दिन से ढलाव बने शहर को मिलेगी राहत, सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

कासगंज,अमृत विचार। बीते पांच दिनों से चल रही नगर पालिका सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को एडीएम, एसडीएम, भाजपा नेता की मौजूदगी में समाप्त हो गई। सफाई कर्मियों की 11 सूत्रीय मांगें मान ली गई। मंगलवार से सफाई कर्मी काम पर लौटेंगे। शहर की साफ सफाई की जाएगी। हड़ताल के दौरान रही छुट्टियों का भी सफाई कर्मियों का भुगतान करने की सहमति पर मुहर लगी है।


11 सूत्रीय मांगो को लेकर सदर नगर पालिका और पालिका के सफाई कर्मियों के बीच विवाद चल रहा था। सफाई कर्मी पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर थे। पांच दिनों तक चली हड़ताल के चलते शहर में कूड़ा और गंदगी के अंबार लग गए और राह पर निकलना दूभर हो गया। चारों ओर बदबू उठ रही थी। इसी को लेकर सोमवार को हड़ताल स्थल पर एडीएम राकेश पटेल, एसडीएम संजीव सिंह, ईओ पूजा श्रीवास्तव के अलावा भाजपा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वारी, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी पहुंचे। जहां हड़तालकारी सफाई कर्मियों को समझाया बुझाया गया। उनकी 11 सूत्रीय मांगो के समाधान का भरोसा दिया। जिस पर हड़तालकारी सफाईकर्मी मान गए। ईओ कासगंज पूजा श्री वास्तव ने बताया कि पिछले पांच दिनों से सफाई कर्मियों कर्मी हड़ताल पर थे। उनकी 11 सूत्रीय मांगो को मान लिया गया है। मंगलवार से सभी सफाई कर्मी काम पर लौटेंगे। शहर में विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।  
 
ये कहना है सफाई कर्मी नेताओ का
पांच दिनो से हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मी संघ के नेता सोनू भंडारी ने बताया कि सफाई कर्मियों की 11 सूत्रीय मांगो को मान लिया गया है। पिछला रुपया भी रिकवर नहीं जाएगा, जो हड़ताल के दौरान पांच दिनों की छुट्टिया  हुई हैं। उसका भी पैसा सफाई कर्मियों का मिलेगा। मंगलवार से सफाई कर्मी काम पर लौटेंगे। 

बेपटरी हो गई थी सफाई व्यवस्था
11 सूत्रीय मांगो को लेकर चल रही नगर पालिका के सफाई कर्मियो की हड़ताल से सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। तिराहे, चौराहे, गली मुहल्ला में कूडा पड़ा हुआ था। जिससे दुर्गंध उठ रही थी। लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ा रहा था। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने राहत की सांस की ली है।