Kanpur: व्यापार मंडल चुनाव की आज से बजेगी रणभेरी...नई वोटर लिस्ट जारी, आगरा में होने वाले चुनाव के लिए मतदाता हुए रवाना

Kanpur: व्यापार मंडल चुनाव की आज से बजेगी रणभेरी...नई वोटर लिस्ट जारी, आगरा में होने वाले चुनाव के लिए मतदाता हुए रवाना

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति चुनने के लिए आगरा में रविवार को नामांकन व सोमवार को मतदान होगा। इस बार 6,823 व्यापार मंडल चुनाव में शामिल होंगे। प्रत्येक व्यापार मंडल से 3 प्रतिनिधि मतदान करेंगे। पिछली बार से 1,876 मंडल बढ़े हैं। प्रदेश भर से 2352 सदस्य निजी तौर पर वोट डालेंगे। पिछले चुनाव में ऐसे सदस्यों की संख्या 1823 थी। कुल 22821 मतदाता वोट डालेंगे। 

शहर में शनिवार को व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी रही। वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मंडल के सदस्य चुनाव के लिए आगरा कूच करते रहे। व्यापारियों के बीच रणनीति भी बनती रही। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा ने बताया इस बार निजी और संस्था दोनों श्रेणी में मतदाता बढ़े हैं। संस्था से अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष मतदान करेंगे। 

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने बताया कि 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन के बाद अपराह्न 3 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से 2 बजे से तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे से मतगणना व उसके बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। 

शहर के एक विधायक भी करा सकते है नामांकन 

चर्चा है कि शहर के एक विधायक भी नामांकन करा सकते हैं। विधायक ने कई व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की है। राज्यसभा सदस्य चंदौली की साधना सिंह वर्तमान संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष है उनके द्वारा भी नामांकन कराने की खबर है। शहर से प्रदेश मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश संयुक्त महामंत्री टीकम चंद्र सेठिया, प्रदेश युवा महामंत्री संत मिश्रा भी चुनाव लड़ सकते हैं।

147 मंडल और 321 शहर से निजी मतदाता

शहर से इस बार व्यापार मंडल के चुनाव में 147 क्षेत्रीय व्यापार मंडल और 321 व्यक्तिगत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

ये भी पढ़ें- Avanish Dixit के जेल जाने के बाद ब्लैकमेलरों पर पुलिस की कार्रवाई जारी...इन वसूलीबाजों के फरार साथियों की तलाश में दबिश हुई तेज