Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! धनतेरस, दिवाली व छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेनें...इन जगहों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पटना, बांद्रा, महबूबनगर व गोरखपुर के लिए सुविधा

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! धनतेरस, दिवाली व छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेनें...इन जगहों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कानपुर, अमृत विचार। रेलवे ने धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें बिहार, गोरखपुर, दिल्ली, महबूबनगर सहित कई रूट शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन सितंबर माह से चालू होगा, जो दिसंबर तक जारी रहेगा। सभी स्पेशल ट्रेनों में आज से ही यात्री रिजर्वेशन करा सकते हैं। 

ये हैं पर्व स्पेशल ट्रेनें  

- 02391 स्पेशल ट्रेन हर शनिवार पटना से आनंदविहार के लिए 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलेगी। पटना से 10.20 बजे चलेगी और सेंट्रल पर 7.35 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 02392 स्पेशल ट्रेन आनंदविहार से हर रविवार 6 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन आनंदविहार से 11.20 बजे चलेगी व सेंट्रल 6.20 बजे आएगी। 10 मिनट ठहराव के बाद सोमवार को 5.20 बजे पटना पहुंचेगी।  

- 03255 स्पेशल ट्रेन हर रविवार, गुरुवार पटना से  3 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच चलेगी। पटना से यह ट्रेन 10.20 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7.45 बजे सेंट्रल आएगी। 03256 स्पेशल ट्रेन आनंदविहार से हर शुक्रवार, सोमवार 11.20 बजे चलकर सेंट्रल पर दूसरे दिन 6.20 बजे आएगी। प्रयागराज होते हुए दूसरे दिन 5.20 बजे पहुंचेगी।  

- 03257 स्पेशल ट्रेन दानापुर से हर रविवार 6 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन दानापुर से 7.30 बजे चलकर सेंट्रल पर 4.40 बजे आएगी। 03258 स्पेशल ट्रेन आनंदविहार से 7 अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर सोमवार चलेगी। आनंदविहार से 5 बजे चलकर सेंट्रल पर दोपहर 12.20 बजे आएगी। पांच मिनट बाद चलकर सोमवार को 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।  

- 05053 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से हर शुक्रवार 6 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 9.30 बजे चलकर सेंट्रल पर 4.05 बजे आएगी। 05054 स्पेशल ट्रेन हर शनिवार बांद्रा से 7 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन बांद्रा से  9.15 बजे चलकर सेंट्रल पर दूसरे दिन 10.45 बजे आएगी। पांच मिनट ठहराव के बाद दूसरे दिन सुबह 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

- 05303 गोरखपुर से हर शनिवार 7 सितंबर से 30 नवंबर तक महबूबनगर को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 8.30 बजे चलेगी व उसी दिन 3.05 बजे सेंट्रल आएगी। 05304 स्पेशल ट्रेन महबूब नगर से हर रविवार 8 सितंबर से एक दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन महबूबनगर से रात 10.10 बजे चलकर मंगलवार सुबह 5.45 बजे सेंट्रल आएगी।  

- 05325 हर मंगलवार और गुरुवार को गोरखपुर से 24 सितंबर से 28 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन गोरखपुर से 9.15 बजे चलेगी दूसरे दिन सेंट्रल 5.25 बजे आएगी। इसी तरह 05326 हर गुरुवार और शनिवार को एलटीटी से 26 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन एलटीटी से 10.25 बजे चलेगी व दूसरे दिन सेंट्रल 10.10 बजे आएगी। पांच मिनट बाद रवाना होकर शाम 6.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- Avanish Dixit: अवनीश दीक्षित को दी गई पावर ऑफ अटार्नी के गवाहों के बयान दर्ज...1000 हजार करोड़ की जमीन कब्जे का मामला

ताजा समाचार