Unnao: हैंडपंप खराब होने से बच्चों व स्टाफ को पेयजल की हो रही समस्या; कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार बेखबर

Unnao: हैंडपंप खराब होने से बच्चों व स्टाफ को पेयजल की हो रही समस्या; कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार बेखबर

उन्नाव, अमृत विचार। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के परियर स्थित बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज में बीते कई माह से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। जिससे कालेज के 833 बच्चों के सामने पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कालेज के प्राचार्य ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार कहा जा चुका है लेकिन, किसी ने अभी तक ध्यान नहीं दिया। 

बता दें कि बद्री प्रसाद इंटर कालेज में पीने के पानी का एक मात्र साधन इंडिया मार्का हैंडपंप है। जो बीते कई महीनों से खराब पड़ा है। जिससे कालेज में पीने के पानी के अलावा शौचालय आदि में इस्तेमाल होने वाले पानी की विकराल समस्या है। इस समस्या से छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय स्टाफ भी परेशान है। इसे लेकर ग्राम विकास अधिकारी विनय त्रिपाठी ने बताया कि इसकी जानकारी हुई है। जल्द ही हैंडपंप सही करा दिया जाएगा। 

आलोक कुमार

बद्री प्रसाद इंटर कालेज के प्राचार्य दिवाकर नाथ ने बताया कि कई बार प्रधान पति सुरेश वर्मा से हैंडपंप सही कराने को कहा। इस पर उन्होंने बताया कि अभी खाते में रुपए नहीं हैं। 

आलोक कुमार सही

बद्री प्रसाद इंटर कालेज के प्रवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि पहले पानी की टंकी से सप्लाई मिलती थी। अब सप्लाई ठप है। जिससे पानी का एक मात्र साधन कालेज में लगा हैंडपंप है। जो खराब पड़ा है।

यह भी पढ़ें- Unnao: गरीब परिवारों को आवेदन के बाद भी अब तक नहीं मिल सका आवास, मामले में सीडीओ ने कही यह बात...