बाराबंकी: मां की याद में लगाए पौधे, दोनों हैं जीवनदायिनी, राज्यमंत्री ने रोपा नीम और पीपल का पौधा

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अधिकारियों ने लगाया पौधा

बाराबंकी: मां की याद में लगाए पौधे, दोनों हैं जीवनदायिनी, राज्यमंत्री ने रोपा नीम और पीपल का पौधा

बाराबंकी, अमृत विचार। पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। बिना इनके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महामारी काल ने इनकी महत्ता को साबित भी कर दिया है। उक्त बातें शनिवार को ग्राम पंचायत रसौली में एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपित करने के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के खाद्य एव रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहीं।

बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहवान पर शनिवार को पूरे क्षेत्र मे एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधरोपण किया गया। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों मे पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत रसौली में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने नीम एवं पीपल का रोपण करते हुए कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। वेद भी इस बात को कहते हैं, क्योंकि अथर्वेद में कहा गया है कि प्रकृति से सुरक्षा पाने के लिए उसका संरक्षण करना भी जरुरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे संजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाएं। 

जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि बढ़ते तापमान को कम करने के लिए पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है। डीएम सतेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रकृति और मां दोनों का ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए अबकी बार एक पेड़ मां के नाम से विशेष मुहिम शुरू की गई है। 

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है और उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। सीडीओ अ. सुदन ने कहा कि मानव और पर्यावरण का अत्यंत गहरा संबंध है। निजी स्वार्थ में लोगों ने प्रकृति का लगातार दोहन किया है, जिससे पर्यावरण असंतुलन की स्थित बनी है। अब इसे संतुलित करने के लिए सभी को समय रहते प्रयास करना होगा अन्यथा इसके भयावह दुष्परिणाम का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के 2400 पौधे रोपित किए गए। 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौर्य, डीएफओ आकाशदीप वधावन, बीडीओ डॉ. संस्कृता मिश्रा, एडीओ कोऑपरेटिव खुशबू यादव, प्रधान जियाउल हक अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी में एसडीएम सदर बिजय कुमार त्रिवेदी, सीओ सुमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जिले के अलग-अलग स्कूलों, कोल्ड स्टोरेज, कृषक एवं विभागीय प्रक्षेत्रों में विभागीय नोडल अधिकारी उपनिदेशक उद्यान अयोध्या मंडल गीता त्रिवेदी, जिला उद्यान अधिकारी और जिला उद्यान निरीक्षक गणेश प्रसाद मिश्रा की उपस्थिति में पौधारोपण एवं पौध वितरण कराया गया।

मसौली थाना मुख्यालय पर प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, सीएचसी बड़ागांव में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजीव कुमार सहित सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान एव पंचायत सचिवों द्वारा पाैधरोपण किया गया। वहीं पंचायत भवन बड़ा गांव में प्रधान नूर फातिमा की अगुवाई में भागड़े की धुन पर पौधों की बारात निकाली गई। 

प्रमुख सचिव ने असेनी मोड़ पर रोपा पौधा
जिले की नामित प्रभारी अधिकारी वीना कुमारी मीणा (प्रमुख सचिव आबकारी/महिला कल्याण) ने जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ अ. सुदन, डीएफओ आकाश दीप वधावन के साथ असेनी मोड़ पर पाैधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की और पौध रोपित किया। वहीं विकास भवन स्थित कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। सभी ने अपने-अपने कार्यालय कक्ष और गैलरी में रखे गमलों में खुशबू और सौंदर्यीकरण के लिए पौधे रोपित किए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सुरेंद्र श्रीवास्तव, मेराज, श्रीकांत आजाद समेत अन्य कर्मचारियों ने पौधे लगाए। 

तहसील और ब्लॉक क्षेत्रों में दिखा पर्व जैसा नजारा
ग्राम पंचायत हरख के अमृतसरोवर सरोवर व हनुमान मन्दिर पर ब्लाॅक प्रमुख रवि रावत, बीडीओ प्रीति वर्मा, एडीओ पंचायत शंभूनाथ पाठक, प्रभारी सचिव कंचन मिश्रा, प्रधान संघ की अध्यक्ष व ग्राम प्रधान सीमा वर्मा, चट्टान सिंह वर्मा के अलावा ग्रामीणों की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। सतरिख थाने के चौराहे पर नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा पौध लगाया गया। सीचएसी सतरिख में डा. नीतिश सिंह तो जाटा बरौली में डा. कुलदीप मौर्या, सतरिख थाने में प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया ने पौधरोपण किया। 

ब्लॉक सूरतगंज में बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष सिंह के साथ में करीब साठ पौधे रोपित किए है। सीएचसी में अधीक्षक डाॅ. कुमार संजय पाण्डेय के नेतृत्व में करीब पचास पेड़ रोपित हुए। इसी तरह रामसनेहीघाट में राज्यमंत्री सतीश शर्मा की मौजूदगी में स्कूली बच्चों द्वारा पौधरोपण कराया गया। भिटरिया चौराहा के चारों और  लाल, पीला परपल व पिंक कलर वाले गुलमोहर, अमलताश, चकरंडा, सावनी प्रजाति के पौधे लगाए गए। 

कंधई पुर ग्राम पंचायत में बीडीओ बनीकोडर डॉ. विनय मिश्रा और ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा के नेतृत्व पौधे लगे। इसी तरह रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी व बीडीओ मोनिका पाठक ने गर्री स्थित कुरुक्षेत्र में पौधरोपण किया। थाना मुख्यालय पर पर कोतवाल रत्नेश पांडेय, महादेवा चौकी पर संतोष कुमार त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ पौध रोपित किया। ग्राम किंहौली के प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम सचिव निखिल कनौजिया व शिक्षकों ने ग्राम सीहामऊ में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष दिक्षित व अभिषेक दीक्षित प्रधानाध्यापक राकेश कुमार व सिरौली कला में संयुक्त बीडीओ नंदकुमार पांडेय, प्रधान श्रीकांत शुक्ला, कमलेश शुक्ला ने पौधे लगाए। 

ब्लॉक सिद्धौर के ग्राम पंचायत कोठी में विधायक दिनेश रावत, बीडीओ पूजा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश वर्मा ने पौधे रोपित कर आवास लाभार्थियों को सहजन और फलदार पौधे वितरित किया। वहीं ब्लॉक सिद्धौर के ग्राम पंचायत सरसा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, बीडीओ पूजा सिंह ने पौधे लगाए। 

इसी कड़ी में हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज ब्लॉक में श्रमिकों से लेकर अधिकारियों एवं समाजसेवियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक ने पौधरोपण किया। ग्राम्यांचल महाविद्यालय में सिद्धार्थ अवस्थी, वन क्षेत्राधिकारी राकेश तिवारी, वन दरोगा अनुज सिंह व अन्य वन कर्मियों के साथ पौधे लगाए गए। नगर पंचायत रामसनेही घाट मेंं ग्रीन गैंग के सदस्य पर्यावरण प्रेमी आशीष सिंह पेड़ से जुड़े हुए ऑक्सीजन मास्क लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने आशीष सिंह की हरियाली के प्रति चलाए जा रहे मुहिम की जमकर प्रशंसा की। सिरौलीगौसपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगेहरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि अनिल वर्मा, बृजेश शुक्ला, प्रमोद अवस्थी, राजीव श्रीवास्तव, अशोक शुकला, रफी अहमद, सत्यप्रकाश कनौजिया, छात्र, छात्राएं व सेकरेटरी आदि ने पौधारोपण किया।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: पड़ाेसियों की गवाही पर ही होगी आपकी शादी, जानिए क्या तय किए गए नए नियम