उन्नाव : ट्रेनरी में केमिकल की चपेट में आया श्रमिक गम्भीर रूप से झुलसा, मौत

उन्नाव : ट्रेनरी में केमिकल की चपेट में आया श्रमिक गम्भीर रूप से झुलसा, मौत

अमृत विचार, उन्नाव। बंथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री की चर्म इकाई में काम करते समय केमिकल की चपेट में आकर श्रमिक झुलस गया। उसे इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल फिर कानपुर हैलट लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने की बात कह रही है। 

बता दें अचलगंज थानाक्षेत्र के बदरका गांव निवासी रमेश (55) पुत्र दुर्गा यादव बंथर औद्योगिक क्षेत्र में  एक ट्रेनरी में श्रमिक था।  गुरुवार दोपहर  अचानक केमिकल का ड्रम उस पर गिर गया। जिससे  वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। मजदूरों से मिली जानकारी पर फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उसे पहले इलाज के लिए कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उसकी गंभीर हालत देख निजी  अस्पताल ने हांथ खड़े कर दिए। इस पर उसे कानपुर हैलट लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के  दो बेटे और दो बेटी हैं। चर्चा है कि हादसे में दो और श्रमिक भी झुलसे हैं। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।। एसओ  राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मौत कानपुर में हुई है। माम्ताले कि जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- डीजीपी कार्यालय में तैनात दरोगा के बेटे को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौत