रामपुर: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बनेगा स्टेडियम- राज्यमंत्री

मुरादाबाद मंडल ने पेनॉल्टी शूट में झांसी मंडल को 5-4 से हराकर ट्रॉफी कब्जाई

रामपुर: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बनेगा स्टेडियम- राज्यमंत्री

बदायूं, अमृत विचार। 68वीं प्रदेश स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में पहला मैच बालिका वर्ग में मेरठ और अलीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें  एक तरफा मुकाबले में मेरठ मंडल की टीम ने  6-0 से अलीगढ़ मंडल को करारी शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। अंडर-17 बालक वर्ग में मुरादाबाद मंडल ने झांसी मंडल को पेनॉल्टी शूट आउट में  5-4 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर हुई प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होने से यह संदेश दूर तक जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर सरकार स्टेडियम बनवाएगी। 

WhatsApp Image 2024-09-05 at 19.56.31_cc46e81b

सींगनखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रही 68वीं प्रदेश स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार की शाम को समापन हुआ। इससे पहले कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं और नेशनल पब्लिक स्कूल, राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि यहां से खेल के बच्चे अपने रामपुर का नहीं अपने देश का भी मान बढ़ाएंगे। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने कहा कि जिले  के लिए सौभाग्य की बात है कि इतना सुंदर ग्राउंड है। जिसमें इतनी सुंदर व्यवस्था कर बढ़िया तरीके से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। अंडर-15 बालक वर्ग में मुरादाबाद मंडल ने आगरा मंडल को 3-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 

मुरादाबाद मंडल अंडर 15 बालक वर्ग और अंडर-17 बालक वर्ग दोनों ही प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग की दोनों ही टीमें रामपुर हॉस्टल की है। राज्य मंत्री और जिलाधिकारी के द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर और मेडल पहनाकर  सम्मानित किया गया। सबसे पहले बालिका वर्ग में अलीगढ़ मंडल को ट्रॉफी दी गई। अंडर 15 बालक वर्ग में मुरादाबाद मंडल की टीम को ट्रॉफी दी गई। अंडर- 17 बालक वर्ग में मुरादाबाद मंडल की टीम को ट्रॉफी देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।  

WhatsApp Image 2024-09-05 at 19.56.31_73b132e1

यह रहे मौजूद
जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार, ओलम्पियन राजेन्द्र सिंह रावत,मंडल क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर, डॉ अनूप कुमार सिंह, डॉ. अरविंद गौतम, इदरीश अहमद ,प्रमोद कुमार, नफीस अहमद, सलीम यूसुफ जैदी, सलीम मियां, जिलेश कुमार, मनोज कुमार, तुषार शर्मा, प्रतेष श्रीवस्ताव, संजीव रूहेला, अमरपाल यादव ,ममता देवी, वर्षा रानी, साधना विशनोई, विनीता आर्या, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- रामपुर : श्मशान की भूमि पर कर लिया कब्जा, लोगों में रोष...रिपोर्ट दर्ज