लखीमपुर खीरी: पशुओं की देखभाल करने गई महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज 

पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी: पशुओं की देखभाल करने गई महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज 
demo image

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के एक गांव में पशुओं की देखभाल करने गई एक महिला को गांव के ही युवक ने दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। 

एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में रहकर कार्य करते हैं। वह अपनी ससुराल में बच्चों के साथ जीवन यापन करती है। उसके घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर उसका दूसरा घर है, जिसमें जानवर बांधे जाते है। घटना 9 जुलाई 2024 की रात करीब आठ बजे की है। वह अपने जानवरों की देख रेख करने के लिए गई थी। तभी उसके गांव का ही मथुरा प्रजापती जबरन घर मे घुस आया और दुष्कर्म किया। 

शोर करने पर जेठ-जेठानी व देवर आदि बहुत से परिवार के लोग मौके पर आ गए। जिस पर आरोपी जान माल की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। भागते समय उसकी चप्पल मौके पर ही छूट गई। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की चप्पल कब्जे में ली हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: बाढ़ के पानी में डूबे युवक का दूसरे दिन बरामद हुआ शव, परिवार में मचा कोहराम

ताजा समाचार