बदायूं: पेड़ से टकराई कार, देवर और गर्भवती भाभी की मौत...मचा कोहराम

प्रसव पीड़ा होने पर महिला को अलीगढ़ ले जा रहे थे पति, देवर, सास और बेटी

बदायूं: पेड़ से टकराई कार, देवर और गर्भवती भाभी की मौत...मचा कोहराम

उघैती, अमृत विचार। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को अलीगढ़ के अस्पताल ले जा रहे परिवार की कार जिला संभल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक और महिला की मौत हो गई। दोनों का आपस में देवर-भाभी का रिश्ता था। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

थाना उघैती क्षेत्र के गांव छिबऊ कला निवासी डॉ. एहसान की पत्नी जोली को गुरुवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। डॉ. एहसान ने अपने छोटे भाई जीशान को पत्नी की तबीयत खराब होने के बारे में बताया। साथ ही कहा कि उसे अलीगढ़ के अस्पताल में ले जाना पड़ेगा। जहां उसका ऑपरेशन होगा। डॉ. एहसान, उनकी पत्नी जोली, मां मुख्तरी, बेटी मायरा गुरुवार सुबह अलीगढ़ जाने को तैयार हो गए थे। जीशान कार चलाकर लाए। 

दोपहर लगभग एक बजे वह सभी कार में बैठकर अलीगढ़ जाने के लिए निकले थे। जिला संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव पाठकपूर्व क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। कार दो पेड़ों के बीच में फंस गई। तेज आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जीशान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कार सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां जोली ने भी दम तोड़ दिया। संभल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- बदायूं : वो बोला आओ बहन लिफ्ट दे दूं...फिर सन्नाटे में जाकर किया ये काम